Republic Day Special: तिरंगा परांठे के साथ मनाएं आजादी का जश्न

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2023 - 11:48 AM (IST)

गणतंत्र दिवस में कुछ ही दिन बचे हैं। इस दिन लोग देश के लिए अपना प्यार जाहिर करने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप इस दिन रसोई में भी तिरंगा फ्लेवर एड कर सकते हैं। तिरंगा परांठा के साथ आप अपनी देशभक्ति जाहिर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

गेंहू का आटा - डेढ़ कप 
गाजर - 1/4 कप
मटर - 1/4 कप
नमक - स्वादअनुसार
घी - जरुरतअनुसार

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले गाजर को काटकर मिक्स में प्यूरी तैयार कर लें। 
2. फिर मटर छीलकर मिक्सी में ग्राइंड करके इसकी भी प्यूरी तैयार कर लें। 
3. अब एक बाउल में गाजर की प्यूरी और नमक मिलाकर आटे में गूंथ लें। 
4. ऐसे ही एक अलग बाउल में मटर की प्यूरी और नमक मिलाकर अलग आटा गूंथ लें। 
5. इसी बाउल में आप आटे में सादा नमक मिलाकर गूंथ लें। 
6. अब थोड़ी-थोड़ी तीनों आटों में एक बराबर आकार की लोई लेकर रख लें। 
7. तिरंगे की तरह लोई को काटें और फिर परांठे की आकार में बेल लें। 
8. तवे को गैस पर गर्म करने के लिए रखें और उस पर लोइयों के परांठे डाल दें। 
9. अब घी लगाते हुए परांठों को सेक लें और फिर दोनों और से ब्राउन होने तक पकाएं। 
10. आपका टेस्टी गरमा-गरम तिरंगा परांठा बनकर तैयार है। चटनी या आचार के साथ सर्व करें। 

Content Writer

palak