खूबसूरत के साथ स्वार्थी होती हैं कन्या राशि की लड़कियां, पढ़िए इनकी खूबियां और कमियां

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 07:54 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से हर राशि के जातक का स्वभाव और व्यक्तिव अलग- अलग होता है। वो जिस हिसाब से बर्ताव करते हैं वो उनकी राशि पर ही काफी हद तक निर्भर करता है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक ही राशि के पुरुष और महिला का स्वभाव भी एक दूसरे से काफी अलग होता है। इन्हीं में शामिल हैं कन्या यानी Virgo राशि की महिलाएं जो काफी मेहनती, शांत, रिजर्व और सौम्य स्वभाव की होती हैं। कन्या राशि की लड़कियां बहुत प्रैक्टिकल भी होती हैं, वो हर चीज को बहुत बारीकी से absorb करती हैं। वो किसी भी रिश्ते को लेकर बहुत सीरियस होती है और लंबे समय तक साथ निभाने में यकीन रखती हैं। बता दें कन्या राशि की लड़की का दिल जीतना आसान नहीं होता है। आइए आपको बताते हैं कन्या राशि की लड़कियों के बारे में विस्तार से...

हर वक्त दिखना चाहती हैं अट्रैक्टिव

कन्या राशि की लड़कियां हर चीज में perfection ढूंढती हैं। चाहे फिर खुद सजने- संवरने की बात ही क्यों न हो। वो चाहती हैं सामने वाला भी अच्छा दिखा। इसलिए कन्या राशि की लड़कियों को इंप्रेस करना है तो सबसे पहले कपड़े, शूज, नेल्स, ये सब कुछ साफ- सुथरा और परफेक्ट कर लें। इस राशि के जातक इन सब चीजों पर बहुत गौर करते हैं।

पर्सनल स्पेस भी है इनके लिए जरूरी

पार्टनर के मामले में कन्या राशि की महिलाएं बहुत चूजी होती हैं। उन्हें खुद की पर्सनल स्पेस बहुत प्यारी होती है। अगर उसमें कोई घूसने की कोशिश करता है, तो ऐसे लोगों से वो दूरी बना लेती हैं। इश्क और रोमांस के मामले में इन्हें धीरे- धीरे ही आगे बढ़ना पसंद है।

Showoff  करना नहीं है पसंद

इन राशि के जातकों को  Showoff  करना बिल्कुल पसंद नहीं है। अगर आप बड़ी गाड़ी, खानदान की शानो- शौकत आदि से उनका दिल जीतने की कोशिश करेंगे, तो बिल्कुल नाकाम रहेंगे। मेहनती होने के कारण इन्हें पार्टनर भी मेहनती ही पसंद आता है। ऐसे में उनके सामने किसी प्रकार का  दिखावा न करें।

खुलकर करती हैं आलोचना

कन्या राशि की लड़कियां अपने विचार खुलकर प्रकट करती हैं। अगर उन्हें आपका कोई काम पसंद नहीं आ रहा है तो वो आपके मुंह पर आपकी आलोचना करेंगी। इसलिए अगर आप कन्या राशि की लड़की संग रिश्ते में आना चाहते हैं तो आलोचना के लिए भी तैयार रहें।

 वहीं कन्या राशि वालों की कुछ बुरी आदतें भी होती हैं, जो दूसरे लोगों को उनसे दूर कर सकती हैं...

दरअसल, ऊपर बताए कुछ अच्छे गुणों के साथ उनमें कुछ कमियां भी होती हैं। जैसे कन्या राशि वाले बहुत स्वार्थी होते हैं। वो दूसरे लोगों की सलाह को महत्व नहीं देते हैं, जिस वजह से उन्हें कई बार नुकसान भी उठना पड़ सकता है। वहीं उन्हें दूसरों का मजाक उड़ाने में भी बहुत मजा आता है, जिससे उनकी दोस्ती के और दूसरे संबंध खराब हो सकते हैं। वहीं बातों को बढ़ा- चढ़ाकर कहने की आदत इनके लिए कभी- कभी हास्यास्पद अजीबो- गरीब स्थिति पैदा कर सकती है।

Content Editor

Charanjeet Kaur