चंदन ही नहीं इसका तेल भी है काफी फायदेमंद, ऐसे करें इस्तेमाल

punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 04:08 PM (IST)

चंदन एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। लोग सर्दियों से इसे स्किन केयर में शामिल करते आ रहे हैं। मगर चंदन के पाउडर की तरह इसका तेल भी त्वचा व सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। बता दें, दुनियाभर में कुल 12 तरह के चंदन मौजूद है। इनमें सफेद और लाल चंदन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। चलिए आज हम आपको चंदन का लेप व तेल के कुछ शानदार फायदे बताते हैं...

सिर दर्द से दिलाएं राहत

चंदन की तासीर ठंडी होने से इससे सिरदर्द की समस्या से बचा जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में चंदन पाउडर और गुलाब जल मिलाकर पैक बनाएं। तैयार पेस्ट को माथे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे साफ कर लें। इससे आपको ठंडक का एहसास होगा और सिर दर्द की समस्या से आराम मिलेगा।

जलन से दिलाए आराम

स्किन में जलन होने की समस्या से बचने के लिए आप चंदन का तेल या लेप बनाकर लगा सकती है। इससे स्किन गहराई से रिपेयर होगी। ऐसे में जलन, खुजली आदि की समस्या दूर होकर त्वचा को ठंडक का एहसास होगा। इसके अलावा आग से जलने पर भी चंदन का लेप या ऑयल लगाने से फायदा मिल सकता है।

गुस्से करे शांत

हिंदू धर्म में माथे पर चंदन का तिलक लगाने का रिवाज सर्दियों पुराना है। इसके पीछे का मुख्य कारण गुस्सा और इमोशन कंट्रोल करना होता है। असल में, हमारे माथे के बीच में आज्ञा चक्र होता है, जिसे अंग्रेजी में सिक्स सेंस कहते हैं। इसतरह माथे पर चंदन लगाने से मन और दिमाग शांत रहने में मदद मिलती है। इससे गुस्सा कंट्रोल रहता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए

चंदन की लकड़ी में करीब 125 तरह के कंपाउंड्स होते हैं। इससे स्किन संबंधी समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है। इसके लिए आप चंदन का तेल या पाउडर इस्तेमाल कर सकती है। इससे डेड स्किन सेल्स साफ होकर त्वचा गहराई से रिपेयर होती है। स्किन पोर्स पर जमा एक्स्ट्रा ऑयल साफ होकर चेहरा ग्लोइंग, निखरा, मुलायम व जवां नजर आएगा।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों को आकर्षक बनाने के लिए आप चंदन का फेसपैक बनाकर लगा सकती है। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच चंदन और शहद मिलाएं। फिर इसे आंखों के आसपास 5 मिनट तक लगाएं। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी। डार्क सर्कल, रूखी त्वचा दूर होकर स्किन साफ, फ्रेश व खिली-खिली नजर आएगी। आप चाहे तो कॉटन पैड पर चंदन का तेल लगाकर बंद आंखों पर 5 मिनट तक रख सकती है।

पिंपल्स से मिलेगा छुटकारा

स्किन की सही से देखभाल ना करने या एक्स्ट्रा ऑयल जमा होने से पिंपल्स और एक्ने की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए आप चेहरे पर चंदन फेसपैक या तेल लगा सकती है। चंदन तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण स्किन पोर्स पर जमा अतिरिक्त तेल साफ करता है। स्किन का ऑयल बैलेंस करने में मदद करता है। ऐसे में पिंपल्स व एक्ने की समस्या से आराम मिलता है।

pc: pinterest

 

 

Content Writer

neetu