किचन में रखे डिब्बे के ढक्कन हो गए हैं ढीले तो इन 5 तरीकों से करें Tight

punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2023 - 03:09 PM (IST)

महिलाओं की हमेशा एक ही शिकायत रहती है कि किचन में पड़े डिब्बों के ढकन ढीले होने लगते हैं। इसके कारण बरसाती मौसम में किचन में रखे हुए मसाले खराब होने लगते हैं। अगर इनको अच्छे से टाइट न किया जाए तो बरसाती हवा पड़ने के कारण इनमें रखी चीजें में भी नमी आने लगती है या फिर डिब्बा नीचे गिरने से यह टूटने लगते हैं। ऐसे में अगर आपके साथ भी यही परेशानी आती हैं तो आज आपको कुछ ऐसे हैक्स बताते हैं जिनके जरिए आप डिब्बों के ढक्कन टाइट कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में....

बदल कर देखें ढक्कन 

अगर आपको लग रहा है कि डिब्बे का ढक्कन ढीला हो गया है तो आप इसे किसी और ढक्कन के साथ बदलकर देंखे। कई बार ढक्कन बदलने से भी यह ठीक हो जाता है। इसके अलावा आपको बता दें कि सिर्फ स्टील, पीतल और एल्युमीनियम के ढक्कन ही बदले जा सकते हैं। इसके अलावा कोई ढक्कन न बदलें नहीं तो वह खराब भी हो सकता है।

ऐसे डिब्बे करवाएं ठीक 

अगर आपके स्टिल के बर्तनों के ढक्कन चूड़ी वाले हैं तो आप इन्हें बर्तन बेचने वालों से ठीक करवा सकते हैं। बर्तन बेचने वाले ढक्कन की चूड़ियां ठीक कर देंगे। 

ऐसे टाइट करें प्लास्टिक के डिब्बे

प्लास्टिक के डिब्बों को टाइट करवाने के लिए आप रबर रींग की मदद ले सकते हैं। डिब्बे पर रबर लगाने के बाद ढक्कन लगाने से यह लूच नहीं होता और हमेशा डिब्बे टाइट रहते हैं। 

पॉलिथिन से करें टाइट 

लूज डिब्बे को टाइट करने के लिए आप पॉलीथीन इस्तेमाल कर सकते हैं। डिब्बे के मुंह पर पॉलिथिन रखने के बाद ढक्कन लगा दें। ऐसा करने से डिब्बे का लूज ढक्कन टाइट हो जाता है। 

खोलते और बंद करते समय रखें ध्यान 

इसके अलावा जब भी आप डिब्बे को खोल या फिर बंद कर रहे हैं तो इसे ज्यादा जल्दी न बंद करें। इसके अलावा चूड़ी के हिसाब से डिब्बे को घुमाते हुए ढक्कन बंद करें। इस तरह आपके डिब्बे का ढक्कन लूज नहीं होगा।

Content Writer

palak