किचन में रखे डिब्बों के ढक्कन हो गए हैं ढीले तो इस तरह करें Tight

punjabkesari.in Wednesday, Oct 25, 2023 - 03:12 PM (IST)

किचन में छोटा से लेकर बड़ा सामान एक डिब्बे में रखा जाता है। चाय पत्ती, चावल, दाल रखने के लिए रसोई में प्लास्टिक से लेकर कांच, स्टील कई तरह के डिब्बे इस्तेमाल होते हैं। रसोई में पड़े ये डिब्बे अच्छे भी बहुत लगते हैं लेकिन इन ज्यादा देर तक पड़े रहने के कारण इनके ढक्कर ढीले हो जाते हैं। ऐसे में महिलाओं को इन डिब्बों को फेंकना पड़ता है। आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनके जरिए आप डिब्बे के ढक्कन टाइट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

पॉलिथिन की मदद लें 

लूज डिब्बों के ढक्कन को टाइट करने के लिए आप पॉलीथीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। डिब्बे के मुंह पर पॉलीथीन रखने के बाद ढक्कन लगाएं। इससे लूज ढक्कन आसानी से टाइट हो जाएगा।    

रबर रींग बदल दें 

प्लास्टिक और ग्लिास के बॉक्स को ठीक से बंद करने के लिए रबर की रिंग इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी और धूप के कारण रबर रींग खराब होने लगते हैं। ऐसे में आप इन्हें बदल दें। रबर रींग बदलने से भी डिब्बे का ढक्कन टाइट हो जाएगा। 

चूड़ी बदलवा दें 

स्टिल के कई डिब्बे चूड़ी वाले होते हैं। ऐसे में यदि ढक्कन ढील होने के कारण नहीं लग रहे हैं तो बर्तन स्टोर में जाकर इसे ठीक करवा लें। इससे डिब्बे का ढक्कन और चूड़ी फिर से टाइट हो जाएगी और यह दोबारा से लूज भी नहीं होगी। 

कड़ी या हुक लगवाएं 

स्टील, पीतल, तांबे और एल्यूमीनियम के ढीले ढक्कन को टाइट करने के लिए इनमें छोटे-छोटे लॉक, कड़ी या फिर हुक लगा सकते हैं। इन चीजों को लगाने से भी डिब्बे का ढीला ढक्कन आसानी से टाइट हो जाएगा। पुराने समय में अक्सर डिब्बों में हुक या कड़े लगे होते थे साथ ही उनमें ताला लगाने की भी सुविधा होती थी जिसके चलते डिब्बे का ढक्कन ढीला नहीं पड़ता था। 

Content Writer

palak