मस्सों को हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2016 - 07:09 PM (IST)

मस्से खत्म करने का इलाज : मौसम में बदलाव या अन्य कारणों की वजह से त्वचा संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। त्वचा पर पेपीलोमा वायरस के कारण छोटे, खुरदरे कठोर पिंड बन जाते हैं जिसे मसा कहते हैं। मस्सों के कारण कई तरह की परेशानियां सहनी पड़ती है। अगर आप भी मस्सों से परेशान है तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाकर मस्सों से निजात पा सकते है।


1. अंगूर

अंगूर के बीजों का रस निकाल कर मस्से पर लगाएं। नियमित प्रयोग से मस्से का आकार कम होगा। इसे मस्से वाली जगह पर कुछ देर के लिए रखें और बाद में पानी से धोंले।

 

2. बंकिग सोडा

बेकिंग सोडा में अरंडी का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को मस्सों पर लगाएं और बाद में गर्म पानी से धोंले। इससे मस्सों की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

 

3. नींबू

नींबू के रस को रूई से मस्से पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से साफ कर लें। एेसा लगातार दो-तीन सप्ताह करें। 

 

4. लहसुन

मस्सों से छुटकारा पाने के लिए लहसुन का पेस्ट लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धोंले।



5. प्याज

कटे हुए प्याज और नमक को मिलाएं। इसे एक कपड़े में रख लें। इस कपड़े तो मस्से वाली जगह पर लगाएं।



6. शहद 

मस्से को हटाने के लिए शहद का प्रयोग करें। रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद मस्सों पर शहद लगाएं। 

 

Punjab Kesari