Holi के रंगों ने खराब कर दिए हैं पसंदीदा कपड़े तो आपके काम आएंगे ये टिप्स

punjabkesari.in Sunday, Mar 13, 2022 - 04:05 PM (IST)

देशभर के लोग होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस दौरान वे एक-दूसरे के चेहरे पर रंग लगाने के साथ गले मिलकर बधाई देते हैं। रंगों के इस त्योहार में होली खेलने के लिए लोग खासतौर पर सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं। मगर रंग अगर पक्का हो तो वे कपड़ों पर दाग छोड़ देता है और वे कपड़े पहनने लायक नहीं रहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप कपड़ों पर लगे रंग आसानी से छुड़वा सकते हैं। इसतरह आप कपड़ों को दाग लगने की टेंशन किए बिना जमकर होली खेलने का मजा ले सकते हैं। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

टूथपेस्ट

आप कपड़ों से रंग छुड़वाने के लिए टूथपेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जेल वाले टूथपेस्ट को रंग वाले हिस्से पर 10 मिनट लगाएं। उसके बाद डिटर्जेंट से साफ करें। इससे होली के रंग आराम से निकल जाएंगे।

खट्टी दही या मट्ठा

खट्टी दही या मट्ठे की मदद से भी कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग हटाएं जा सकते हैं। इसके लिए एक बाल्टी में पानी 3-4 चम्मच खट्टी दही और मट्ठा डालें। इसके बाद इसमें रंग लगा कपड़ा कुछ देर भिगोएं। इसके बाद इसे रगड़कर डिटर्जेंट से साफ करके धूप में सुखा लें। इससे कपड़ों पर लगे होली के रंग जल्दी ही छूट जाएंगे।

सैंड पेपर

आप कपड़ों पर लगे रंग को हटाने के लिए सैंड पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सैंड पेपर लेकर उसे रंग वाली जगह पर रगड़ें। उसके बाद डिटर्जेंट से कपड़ें को साफ करें। इससे होली के जिद्दी दाग निकल जाएंगे।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा की मदद से कपड़े पर लगे रंद मिनटों में हटाएं जा सकते हैं। इसके लिए पानी में ब्लीच और बेकिंग सोडा मिलाकर उसमें कपड़े को कुछ देर भिगोएं। फिर इसे डिटर्जेंट से धोएं। इससे भी होली के दाग निकल जाएंगे।

सफेद विनेगर

कपड़ों से पक्के रंग के जिद्दी दाग निकालने के लिए सफेद सिरका कारगर माना गया है। इसके लिए 1 कप सफेद विनेगर में कपड़े को भिगोएं। बाद में इसे डिटर्जेंट से साफ करें।

इन उपायों की मदद से आप कपड़ों पर लगे होली के रंग आसानी से छुड़वा सकते हैं।

pc: freepik

Content Writer

neetu