जले बर्तनों पर पड़े जिद्दी निशान दूर करेंगे ये घरेलू चीजें

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2020 - 03:13 PM (IST)

किचन में अलग और स्टाइलिश क्रॉकरी अक्सर महिलाओं को पसंद होता है। मगर बहुत बार खाना बनाते समय बर्तन जल जाने के साथ उनमें दाग पड़ने लगते है। ऐसे में इसे इन दागों को छुड़वाने में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर कहीं आप भी इस समस्या से परेशान है तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं, जिसे आपना कर आप अपने बर्तनों को नए जैसा बना पाएंगे।

नींबू 

विटामिन- सी से भरपूर नींबू का रस सेहत को बरकरार रखने के साथ किचन के अन्य कई कामों में इस्तेमाल किया जाता है। बर्तन के जल जाने के चक्कर में नींंबू को छीलकर इसका छिलका बर्तन पर रगड़ने से जले के दाग साफ होने में मदद मिलती है। साथ ही बर्तन से आने वाली बदबू भी दूर होती है।

nari,PunjabKesari

प्याज का रस 

अगर एल्यूमीनियम के बर्तन जल जाए तो इसे साफ करने के लिए प्याज का रस काफी फायदेमंद होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले प्याज को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें। फिर उसे अपने जले हुए बर्तन में डालकर गैस पर रखकर 1 उबाल आने का इंतजार करें। बाद में इसे गैस से उतार कर डिश वॉश के साथ धो लें। 

टमाटर का रस

टमाटर का रस खाने के साथ बर्तनों पर जमा गंदगी को भी साफ करने में भी बेहद कारीगर होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए जले हुए बर्तन में थोड़ा सा टमाटर का रस और पानी डालकर मिलाए। फिर इसे अच्छे से रगड़ते हुए साफ कर धीरे- धीरे जले के निशान हटने में मदद मिलेगी। 

दही

बर्तनों पर पड़े जले के निशान या दाग को दूर करने के लिए आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दही को लेकर सीधे बर्तन को साफ करें। उसके बाद अपने डिश वॉश से इसे धो लें। 

nari,PunjabKesari

नमक

नमक में पानी मिक्स कर इसे करीब 4 मिनट तक उबालें। फिर तैयार पानी से बर्तन को तार या ब्रश से रगड़ते हुए धोए। इससे जले के निशान जल्दी ही कम होंगे। 

बेकिंग सोडा 

किचन में पड़े बर्तनों को साफ करने व उनमें दोबारा चमक जगाने में बेकिंग सोडा काफी कारीगर होता है। इसके लिए थोडे़ से बेकिंग सोडा को और पानी के मिक्स कर जले हुए बर्तन में डालकर करीब 10 मिनट तक अलग रख दें। बाद में इसे रगड़ते हुए साफ करने से निशान दूर हो जाएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static