सूजी या आटे में नहीं लगेंगे कीड़े, स्टोर करने से पहले फॉलो करें ये Tips

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 04:26 PM (IST)

सूजी और आटा दो ऐसी चीजें है जो घरों में इस्तेमाल की जाती हैं। ऐसे में महिलाएं अक्सर इन दोनों चीजों को अपने किचन में रखती हैं। कुछ महिलाएं तो ज्यादा मात्रा में सूजी और आटा लाकर रख लेती हैं लेकिन यदि ज्यादा दिनों तक यह दोनों चीजें किचन में पड़ी रहे तो इनमें कीड़े पड़ने लगते हैं। ऐसे में सारी की सारी सूजी और आटा फेंकना पड़ता है। लेकिन आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनके जरिए आप सूजी या फिर आटे में कीड़े पड़ने से बचा सकती हैं। आइए जानते हैं। 

लौंग 

लौंग का इस्तेमाल करने से आप सूजी या आटे में लगने वाले कीड़ों को दूर रख सकते हैं। इन दोनों चीजों को स्टोर करने से पहले डिब्बे में 8-10 लौंग डाल दें, फिर डिब्बे को बंद कर दें। इसकी महक से कीड़े दूर रहेंगे और आपकी सूजी भी बच जाएगी। 

नमक डालें 

इन दोनों चीजों को कीड़ों से दूर रखने के लिए आप नमक का इस्तेमला कर सकते हैं। साबुत नमक के कुछ टुकड़े लेकर आटे और सूजी के डिब्बे में रख दें। इससे दोनों चीजों में कीड़े नहीं लगेंगे और आटा हमेशा फ्रेश रहेगा। 

धूप में रखें 

अगर आटे या सूजी में कीड़ा लग गया है तो इन्हें धूप में रख दें। किसी बर्तन में इन दोनों चीजों को अलग-अलग निकालकर साफ कपड़े पर फैलाएं। फिर कुछ देर के लिए धूप में रख दें। इससे आटे या फिर सूजी में मौजूद कीड़े निकल जाएंगे। इसके अलावा इन दोनों चीजों को समय-समय पर धूप जरुर दिलवाते रहें। ऐसा करने से भी इनमें कीड़े नहीं लगेंगे। 

तेज पत्ता 

तेज पत्ता रखने से भी इन दोनों चीजों में कीड़े नहीं लगेंगे। इसकी खुशबू बहुत स्ट्रांग होती है ऐसे में जब आप इसे सूजी या आटे में डालेंगे तो इसकी तेज सुगंध से कीड़े इन दोनों चीजों के आस-पास नहीं आएंगे। जब भी सूजी या आटा आप रखें तो इसमें कुछ तेज पत्ते डाल दें। 

फ्रिज में रखें 

फ्रिज में आटे और सूजी को रखने से भी यह दोनों चीजें लंबे समय तक फ्रेश रहेंगी। किसी एयरटाइट प्लास्टिक बैग में इन दोनों चीजों को डालकर फ्रिज में रखें। इस बात का ध्यान रखें कि फ्रिज में नमी न जाए नहीं तो यह दोनों चीजें खराब हो सकती हैं। 


 

Content Writer

palak