Valentine Day से पहले हो गया है सैंया जी से ब्रेकअप? ऐसे करें Move on

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2024 - 06:39 PM (IST)

कपल्स के लिए वैलेंटाइन डे किसी त्योहार से कम नहीं होता है। इस दिन शादीशुदा हों या प्रेमी कपल , हर कोई अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करता है। हालांकि ऐसे रोमांटिक वीक पर कई सिंगल लोग भी होते हैं, कई लोगों का ब्रेकअप हो गया हो तो ये मोहब्बत के दिन आपको परेशान कर सकते हैं। आपको खोया हुआ प्यार दोबारा याद आ सकता है। भले ही आपने सोच समझ कर ब्रेकअप किया हो लेकिन वैलेंटाइन वीक आपको फैसले पर पछतावा करने पर मजबूर कर सकता है, चाहे वो रिश्ता कितना भी बुरा क्यों न रहा हो। ऐसे में जरूरत है खुद के इरादों को मजबूत करने की। आप ये टिप्स आजमा सकते हैं।

एक्स को स्टाॅक न करें

ब्रेकअप के बाद एक्स से दूरी बनाना ही बेहतर है। कई बार लोग ब्रेकअप के बाद अपने एक्स की लाइफ में क्या चल रहा है, इसे जानने के चक्कर में स्टाॅकिंग करने लगते हैं। ऐसा करने से आपको ही परेशानी होगी। आप जीवन में या ब्रेकअप के दर्द से बाहर नहीं निकल पाएंगे। इसलिए एक्स को स्टाॅक करने से बचें।

खुद को बिजी रखें

ब्रेकअप के बाद लोग उदास, निष्क्रिय हो जाते हैं और किसी भी काम में रूचि नहीं लेते हैं। ऐसे में उनके पास अपने टूटे हुए रिश्ते के बारे में सोचने और एक्स को याद करने के अलावा कुछ नहीं होता। यह तरीका आपको जीवन में आगे बढ़ने से रोकता है। ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करें। इसके लिए खुद को व्यस्त रखें। व्यस्तता से आप एक्स के बारे में भूल जाएंगे और खुश रहने लगेंगे।

परिवार- दोस्तों के साथ समय बिताएं

अकेले ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। इससे आप का दुख कम होगा। परिवार और दोस्तों संग रहने से परेशानी हल हो सकती है। उनसे खुल कर अपने दिल की बात कहें और मन में दबे दर्द को बाहर निकालकर मूव ऑन करें।

गलत चीजों से दूरी रखें 

अक्सर लोग ब्रेकअप के बाद दुख में होते हैं, जिसे कम करने के लिए वह गलत तरीके अपना लेते हैं। उन्हें लगता है कि ब्रेकअप के दर्द को ड्रिंक के जरिए कम किया जा सकता है। आपको समझने की जरूरत है कि रिश्ता एक व्यक्ति के साथ टूटा है, लेकिन जिंदगी में कई ऐसे लोग हैं जो आपसे बहुत प्यार करते हैं। उन्हे बारे में सोचते हुए गलत चीजों से दूर रहें।

Content Editor

Charanjeet Kaur