करवाचौथ पर मेहंदी हो जाएगी एकदम लाल, इस तरह बढ़ाएं Heena की रंगत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2023 - 01:11 PM (IST)

कल पूरे भारत में करवाचौथ मनाया जाएगा। ऐसे में त्योहार को लेकर महिलाओं में एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति के लिए सौलह श्रृंगार करती है। लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास करती हैं। सारा दिन उपवास करने के बाद शाम को चंद्रमा देखकर व्रत खोलती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं हाथों में मेहंदी भी लगाती है। लेकिन कुछ महिलाओं की शिकायत रहती है कि उनकी मेहंदी लाल नहीं होती है। ऐसे में आपकी परेशानी दूर करते हुए आज आपको कुछ ऐसे हैक्स बताते हैं जिनके जरिए आप मेहंदी को गाढ़ा कर सकती हैं। आइए जानते हैं...

लौंग 

मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए आप लौंग इस्तेमाल कर सकती हैं। 3-4 लौंग लेकर उसे तवे पर गर्म कर लें। इसके बाद जैसे उनमें से भाप निकलने लगे तो उसी भाप के साथ मेहंदी की सिकाई करें। इससे मेहंदी का रंग डॉर्क हो जाएगा। 

देसी घी 

दादी नानी का नुस्खा देसी घी भी आप मेहंदी डॉर्क करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। मेहंदी उतारने के बाद हाथों में देसी घी लगाएं। थोड़ी देर इसे हाथों में लगा रहने दें। इस बात का ध्यान रखें कि घी लगाने के बाद हाथों को गीला न करें। इस तरह मेहंदी का रंग एकदम डॉर्क हो जाएगा। 

नींबू चीनी 

इन दोनों चीजों के घोल से बना मिश्रण लगाकर आप मेहंदी गाढ़ी कर सकती हैं। इससे मेहंदी जल्दी छूटेगी भी नहीं और यह एकदम गाढ़ी हो जाएगी। 

विक्स 

विक्स लगाकर आप मेहंदी डॉर्क कर सकती हैं। इसके लिए जब मेहंदी सूख जाए तो उसे रगड़ कर सुखा लें। फिर हाथों पर अच्छी तरह विक्स लगाएं। विक्स लगाने के बाद हाथ धो लें। इससे आपकी मेहंदी एकदम डॉर्क हो जाएगी। 

बाम 

बाम का इस्तेमाल करने से भी मेहंदी गाढ़ी हो जाएगी। जैसे मेहंदी सूखे तो ऊपर से बाम लगाएं। मेहंदी सूखने के बाद फिर बाम को रगड़ लें। आप चाहें तो हाथों को किसी कपड़े के साथ कवर भी कर सकती हैं। मेहंदी धीरे-धीरे एकदम डॉर्क हो जाएगी। 

यूकेलिप्टस का तेल 

यह तेल भी आपकी मेहंदी को डॉर्क बनाएगा। इससे आपकी मेहंदी का रंग भी गहरा होगा। कुछ लोग इसे मेहंदी में भी मिला लेते हैं क्योंकि इससे रंग और भी ज्यादा अच्छे से आता है। 
 

Content Writer

palak