छोटी किचन को बड़ा दिखाने में मदद करेंगे ये कमाल के ट्रिक्स

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2022 - 03:58 PM (IST)

कई लोगों के घर में ड्रॉइंग रूम तो बड़ा होता है मगर किचन एरिया काफी छोटा होता है। ऐसे में कम स्पेस में बनी रसोई में सामान रखने में मुश्किल हो जाती है। मगर आज हम आपके लिए कुछ खास टिप्स एंड ट्रिक्स लेकर आए हैं। ऐसे में इस टिप्स को फॉलो करके आप अपनी छोटी सी रसोई को भी बड़ा व सुंदर दिखा सकते हैं।

शीशे की अलमारियां

आमतौर पर लोग किचन में वुडन कैबिनेट लगवाते हैं, जिससे रसोई छोटी नजर आती है। ऐसे में आप कम जगह को बड़ा दिखाने के लिए शीशे की अलमारियां लगवा सकती हैं। इससे आपकी रसोई बड़ी व सुंदर नजर आएगी। साथ ही सारा सामान संभला रहेगा।

लिमिटेड बर्तन रखें

किचन को बड़ा व साफ-सुथरा दिखाने के लिए वहां पर लिमिटेड बर्तन ही रखें। बाकी के बर्तन पैक करके स्टोर रूम में रख दें और जरूरत पड़ने पर ही उसे निकालें।

दीवारों पर बर्तन लटा दें

शेल्फ या फर्श पर पड़े बर्तन से किचन छोटी और फैली हुई नजर आती है। इसकी जगह पर आप S शेप के हुक्स इस्तेमाल करके बर्तन को दीवार पर लटका सकती हैं।

सिंक का करें इस्तेमाल

छोटी किचन में बनी सिंक जगह घेरने का काम करती है। ऐसे में आप सिंक पर सब्जी काटने के लिए लकड़ी का बोर्ड लगा दें। इससे आप आसानी से सब्जी भी काट सकती है और आपकी रसोई में काफी स्पेस भी बच जाएगी। साथ ही आपको कुकिंग करते समय कोई परेशानी भी नहीं होगी।

हल्के रंग का पेंट

गहरे रंग का पेंट कराने से किचन छोटी लगती है। इसलिए किचन को स्पेसियस लुक देने के लिए नेचुरल और लाइट कलर का ही चुनाव करें। वहीं गर्मियों में आप रसोई को क्रीम, पीच या कोई लाइट का कलर करवाएं।

मॉड्यूलर किचन

किचन में सारा सामान सही से रखने पर किचन में थोड़ा खाली स्पेस महसूस होता है। इसके लिए आप किचन को मॉड्यूलर लुक दें। इसमे आप आसानी से ज्यादा से ज्यादा सामान रख सकती हैं। मॉड्यूलर किचन में सामान मल्टिपल लेयर में बनी अलमारियों में सेट किया जाता है, जिससे छोटी रसोई भी बड़ी व खुली नजर आती है।

Content Writer

neetu