इन स्मार्ट ट्रिक्स से गर्मियों में किचन रखें ठंडा-ठंडा, कूल-कूल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 30, 2021 - 06:03 PM (IST)

महिलाओं का दिनभर में ज्यादा से ज्यादा समय किचन में बीतता है। मगर बात गर्मियों की करें तो इस समय खाना बनाना बेहद ही मुश्किल होता है। ऐसे में आप किचन में कुछ बदलाव करके इसे गर्मियों में भी ठंडा रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में...

हल्के रंग चुनें

गर्मियों में किचन की दीवारों पर लाइट यानी हल्का रंग करवाएं। इसके लिए लाल, काला व ग्रे की जगह पर सफेद, हरा व हल्का नीला चुनें। 

एक ओर बनाएं बालकनी

किचन में जगह है तो आप यहां पर बालकनी बना सकती है। इसके अलावा एक तरफ छोटे-छोटे पौधे लगाएं। इससे रसोईघर ठंडा रहने के साथ सुंदर लगेगा। साथ ही आपको घर का फ्रेश धनिया, पुदिना आदि हर्ब्स मिल जाएगी। 

चिमनी और खिड़कियां जरुर रखें

तड़का लगाते समय सबसे ज्यादा धुआं व गर्मी होती है। ऐसेे में इससे बचने के लिए किचन की खिड़की खोल कर रखें। खिड़की ना होने की समस्या पर यहां पर चिमनी लगवाएं। इससे रसोईघर की सारी गर्मी सीधे बाहर चली जाती है। 

कूलर या पंखा लगाएं

किचन की खिड़की पर आप कूलर लगा सकती है। इसकी जगह पर दीवार पर साइज फैन लगाने से भी गर्मी का अहसास कम होगा। नहीं तो किचन के एक ओर एग्जॉस्ट फैन लगाएं। 

फ्रिज व डाइनिंग टेबल को करें किचन से बाहर 

ज्यादातर लोग किचन में फ्रिज व डाइनिंग टेबल रखते हैं। मगर गर्मियों के दिनों में इसे यहां से हटा दें। इससे किचन ठंडी रहने के साथ आपको अधिक स्पेस मिलेगी। 


Content Writer

neetu