किचन के ये टिप्स आपका काम करेंगे आसान, रसोई रहेगी हैल्दी और साफ

punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 03:11 PM (IST)

किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होती है। इसमें ही घरवालों की सेहत जुड़ी होती है। स्वस्थ रहने के लिए हैल्दी भोजन खाना बेहद जरूरी है। मगर इसके साथ किचन की सफाई का भी खास ध्यान रखना चाहिए। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में किचन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं...

खाना बनाने का प्लेटफॉर्म हो ऊंचा

आप जहां पर खाना बना रही है उसका प्लेटफॉर्म उतना ऊंचा होना चाहिए कि आप आसानी से काम कर पाएं। ये इतना नीचे ना हो कि आपको कुकिंग दौरान अधिक झुकना ना पड़ें। इसके अलावा इतना ऊंचा ना हो कि आपको स्टूल का सहारा लेने पड़े। कुकिंग काउंटर की तरह कवर्ड भी उतनी ऊंचाई पर हो ताकि आप बिना किसी परेशानी के सामान ले पाएं।

गैस के पास मसाले रखें

खाने बनाने से पहले गैस स्टोव के पास अपने मसाले रखें। इससे आपको कुकिंग करना आसान होगा। साथ ही आपका समय और गैस बचेगी।

अलग-अलग डस्टबिन रखें

अक्सर महिलाएं किचन में एक ही डस्टबिन रखती है। मगर इससे किचन में कीड़े व गंदगी फैल सकती है। साथ ही रसोई में स्मैल भी आ सकती है। इसलिए हमेशा सूखे व गीले कचरे के लिए 2 अलग-अलग डस्टबिन रखें। इसके साथ ही इन्हें हमेशा ढककर रखें और रोजाना इसकी सफाई करें।

धार व कांटेदार चीजें रखें अलग

कैंची, चाकू, माचिस, लाइटर आदि चीजें किचन में कहीं भी रखने से बचें। इसके साथ ही साबुन, डिटर्जेंट व कांच का सामान भी अलग रखें। खासतौर पर जिन घरों में छोटे बच्चे हैं। इससे उन्हें नुकसान हो सकता है। इन्हें  एक अलग बॉक्स या ड्रॉ़ में रखें।

सफाई का रखें ध्यान

खाने बनाने के साथ किचन की सफाई का भी ध्यान रखें। इसके लिए कोई साफ कपड़ा लगाएं और समय-समय पर उसे धोएं। सिंक में भी बर्तन इक्ट्ठे ना होने दें। साथ ही बर्तनों की सफाई के साथ सिंक को भी रोजाना साबुन, डिटर्जंट व गर्म पानी से धोएं। इससे उसपर जमा गंदगी व कीटाणु साफ हो जाएगी।

 

Content Writer

neetu