ब्रेस्‍ट के नीचे होने वाले रैशेज को 2 दिन में गायब कर देंगी ये घरेलू चीजें

punjabkesari.in Thursday, Aug 30, 2018 - 10:53 AM (IST)

ब्रेस्ट के नीचे रैशेज होना आम बात है। जरूरत से ज्यादा पसीना आना, टाइट ब्रा पहनना, वायु प्रवाह ठीक से ना होने से रैशेज पड़ जाते हैं। इसके अलावा वतावरण में गर्मी या फिर नमी, मोटापे की वजह से यह समस्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। रैशेज होने पर स्तनों के नीचे खुजली, जलन होने लगती है। अपनी इस समस्या को दूर करने के लिए महिलाएं कई तरह की कैमिकल युक्त दवाईयों का इस्तेमाल करती हैं। मगर उससे कोई फायदा नहीं होता। एेसे मे आप इस समस्‍या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ सरल घरेलू उपायो को अपना सकती हैं।

 

1. ठंडे पानी से सिकाई करें


ब्रेस्ट के नीचे पड़े रैशेज से राहत पाने के लिए ठंडे पानी से सिकाई करें। सिकाई करने के लिए सबसे पहले एक सूती कपड़ा लें। उसको कुछ देर के लिए ठंडे पानी में डुबोकर रखें। फिर इस कपड़े को 10 मिनट तक रैशेज पर लगाएं। एेसा करने से ब्रेस्ट सूजन और रैशेज से आराम मिलेगा। आप चाहें तो ठंडे पानी से नहा भी सकते हैं। 

 

 

2. तुलसी की पत्‍तियां 
इस समस्या को दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों को पिसकर उसका पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को रैशेज वाली जगह पर लगाएं और सूखने दें। जब तुलसी का पेस्ट पूरी तरह से सूख जाए तो इसको ठंडे पानी धो लें। एेसा करने से कुछ ही दिनों में ब्रेस्ट रैशेज से छुटकारा मिलेगा। 

 

 

3. कॉर्न स्‍टार्च लगाएं 
ब्रेस्ट के नीचे रैशेज होने की सबसे बड़ी वजह पसीना होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए स्तनों के निचले भाग को साफ करके उस पर कॉर्न स्‍टार्च लगाएं। इससे पसीना ही नहीं जमेगा और आपको रैशेज नहीं होगा।

 

 

4. लहसुन
लहसुन में एंटीबैक्‍टीरियल और एंटीसेप्‍टिक गुण होते हैं जो किसी भी तरह की स्किन एलर्जी को नहीं होने देता। थोड़ी सी लहसुन को पीसकर 15 मिनट के लिए रैशेज पर लगाने के बाद धो लें। 

 

 

5. नारियल तेल 


1 चम्‍मच नारियल तेल लें। उसे हल्‍का गरम करें, फिर उसे रूई से प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा दिन में तीन से चार बार करें।

 

 

6. हल्‍दी
हल्दी भी ब्रेस्ट के नीचे पड़े रैशेज से राहत दिलाने का काम करती है। 1 चम्मच हल्दी को 1 गिलास पानी में मिला लें। इस पानी को गर्म करके ठंडा करें। जब यह घोल ठंडा हो जाए तो उसको ब्रेस्ट के नीचे लगाएं। कुछ ही दिनों में राहत मिलेगी। 

 


7. एलोवेरा जैल 
1 चम्मच एलोवेरा जेल में 5 बूंद ऑलिव ऑयल मिलाएं। फिर रूई की सहायता से इसे ब्रेस्ट के नीचे 15 मिनट के लिए लगाएं। दिन में 2-3 बार एेसा करने से ब्रेस्ट के रैशेज ठीक हो जाएंगे। 

Content Writer

Nisha thakur