Trim किए बिना ऐसे पाएं Splits Hair से छुटकारा

punjabkesari.in Thursday, Feb 24, 2022 - 06:28 PM (IST)

अच्छे मेकअप के साथ सुंदर बाल खूबसूरती पर चार-चांद लगाने का काम करते हैं। मगर बढ़ते प्रदूषण व हेयर केयर से जुड़ी कुछ गलतियों के कारण बालों संबंधी समस्याएं होने लगती है। इसमें से ही एक Splits Hair यानि दोमुंहे बालों की समस्या है। इसके कारण बाल बुरे तो लगते ही है और इससे कोई अच्छा हेयर स्टाइल भी नहीं बन पाता है। ऐसे में बालों को नीचे से ट्रिम करवाना ही एक तरीका हर लड़की को सूझता है। मगर आप ऐसा नहीं करना चाहती हैं तो इसकी जगह कुछ कारगर उपाय अपना सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

दोमुंहे बाल होने के कारण

. बालों पर नमी ना होने से वे ड्राई होने लगते हैं। इसके कारण बालों की सबसे ऊपरी सुरक्षात्मक परत बालों के सिरों से अलग होने लगती है। इसके बाद बाल सिरे से दो भागों में बंट जाते हैं।

.  इसके अलावा वायर ब्रश या वायर रोलर्स का इस्तेमाल करना, बालों पर हीट एप्लिकेशन का उपयोग करना और बालों को बैक कॉम्बिंग करने के कारण भी दोमुंहे बालों की समस्या हो सकती है।

बाल ट्रिम करवाने से दूर हो सकती है दोमुंहे बालों की समस्या

दोमुंहे बालों को रोकने का सबसे आसान व कारगर तरीका उन्हें नीचे से समय-समय पर ट्रिम करवाना है। मगर आप बालों को ट्रिम किए बिना ही दोमुंहे बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो कुछ टिप्स अपना सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

गर्म तौलिया करें इस्तेमाल

आप गर्म तौलिए की मदद से दोमुंहे बालों की समस्या से बच सकती है। इसके लिए नारियल तेल को गुनगुना करके बालों की जड़ों पर लगाएं। बाद में गर्म पानी में तौलिया डुबोकर निचोड़े और उससे सिर को 5 मिनट तक लपेट लें। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं। इससे तेल बालों व स्कैल्प पर अच्छे से अवशोषित होने में मदद मिलेगी। इसतरह दोमुंहे बालों की समस्या दूर होकर बाल घने, लंबे, मुलायम व शाइनी होंगे।

माइल्ड हर्बल शैंपू का करें इस्तेमाल

कैमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल करने से दोमुंह बालों की समस्या सताती है। इससे बचने के लिए माइल्ड हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करें। इसके बाद बालों पर कंडीशनर या हेयर सीरम जरूर लगाएं। इससे बाल जड़ों से पोषित होंगे और दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिलेगा।


इन देसी नुस्खों से बचाएं छुटकारा

 

अंडे से बनाएं हेयर पैक

आप बालों स्लिप एंड्स को रोकने व बालों को पोषित करने के लिए अंडे से हेयर पैक बनाकर लगा सकती है। इसके लिए एक बाउल में 1-2 अंडे की जर्दी में जरूरत अनुसार बादाम, नारियल या जैतून तेल मिलाएं। फिर इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प से पूरे बालों पर लगाएं। 30 मिनट तक इसे लगाकर रखें। बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें।

पपीता से बनाएं हेयर पैक

आप पपीते से बना हेयर पैक लगाकर दोमुंहे बालों की समस्या से बच सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में 4-5 चम्मच पपीते का पेस्ट और जरूरत अनुसार दही मिलाएं। तैयार मिश्रण को स्कैल्प से लेकर पूरे बालों पर 30 मिनट तक लगाएं। बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें।

बालों पर लगाएं घर का बना हेयर कंडीशनर

इसके लिए एक बाउल में 1/2 कप दूध, 1 बड़ा चम्मच मलाई मिलाएं। इसे अच्छे से फेंट लें। इसके बाद तैयार मिश्रण को स्कैल्प से पूरे बालों पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें।

pc: freepik

 

 

Content Writer

neetu