हेयर केयर में अपनाएं ये टिप्स, बालाें का उलझना और गांठ पड़ना होगा दूर

punjabkesari.in Tuesday, Dec 28, 2021 - 06:04 PM (IST)

लंबे, घने बाल लड़कियों को बेहद पंसद होते हैं। मगर इसके लिए बालों को खास केयर की जरूरत होती है। मगर अक्सर कई लड़कियों को रूखे व उलझे बालों की परेशानी रहती है। इसके अलावा कई बार तो बालों पर गांठें भी पड़ने लगती है। ऐसे में बालों को सुलझाने में काफी परेशानियां आती है। साथ ही इसके कारण हेयर फॉल होने लगता है। ऐसे में अगर आप भी इससे परेशान है तो हेयर केयर में कुछ खास टिप्स अपना सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

बाल धोने के बाद कंडीशनर लगाएं

कई लड़कियां किसी खास मौके पर बालों को धोने के बाद कंडीशनर लगाती है। मगर असल में इसे हर बार लगाना चाहिए। ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार कंडीशनर बालों की सुरक्षा के लिए एक लेयर बना देता है। इससे बालों का धूप- धूल से बचाव रहता है। साथ ही बाल सिल्की, स्मूद होते हैं। ऐसे में इन्हें सुलझाना काफी आसान हो जाता है। हेयर वॉश के बाद कंडीशन लगाने से बालों का उलझना व गांठ पड़ने की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसलिए हर बार बालों को शैंपू करने बाद कंडीशन जरूर लगाएं। इसे हमेशा बालों की लंबाई पर लगाया जाता है। साथ ही कंडीशनर को स्कैल्प पर लगाने से बचना चाहिए।

बाल सुलझाने में सही कंघी चुनें

अक्सर लड़कियां बालों को सुलझाने में भी पतली व बारीक दांतों वाली कंघी यूद करती है। मगर इससे बाल जल्दी नहीं सुलझते हैं। साथ ही हेयर फॉल की समस्या बढ़ती है। इसलिए बालों को सुलझाने के लिए हमेशा मोटे व चौड़े दांतों वाली कंघी इस्तेमाल करें। इससे बाल बिना उलझे आसानी से सुलझ जाते हैं। साथ ही दर्द व हेयर फॉल की समस्या से बचाव रहता है।

हेयर सीरम जरूरी

बालों पर सीरम लगाने से ये आसानी से सुलझ जाते हैं। ऐसे में इसपर गांठ पड़ने की परेशानी नहीं होती है। इसके लिए सबसे पहले बालों को धो लें। फिर हल्के गीले बालों पर सीरम लगाकर उंगलियों से सुलझाएं। सीरम को स्कैल्प पर नहीं सिर्फ बालों की लंबाई पर लगाएं। इससे बालों का उलझना बंद होगा। ऐसे में रुखे, बेजान व बालों के झड़ने की परेशानी दूर होगी। ऐसे में आपके बाल सुंदर, घने, शाइनी व सिल्की नजर आएंगे।

हेयर मास्क लगाएं

बालों को पूरा पोषण ना मिलने से उनपर गांठ पड़ने लगती है। ऐसे में इन्हें सुलझाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप इससे बचने के लिए हफ्ते में 1-2 बार हेयर पैक बनाकर लगा सकती है। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी, आंवला, शिकाकाई, रीठा आदि का पाउडर मिलाकर बालों पर लगा सकती है। इसके अलावा बालों पर दही, शहद व केला का हेयर पैक भी लगा सकती है। इससे बाल जड़ों से मजबूत होंगे। बालाें के टेक्सचर में सुधार होगा। ऐसे में आपके बालों की फ्रिजीनेस दूर होकर ये सिल्की, स्मूद बनेंगे।

 

Content Writer

neetu