पेट की गैस से हैं परेशान तो गैस्ट्रिक समस्याओं से राहत दिलाएंगे ये 6 आसान तरीके

punjabkesari.in Friday, May 21, 2021 - 01:45 PM (IST)

भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण आजकल लोग अपनी सेहत का ठीक से ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। मगर इससे कई लोगों को सेहत संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं में से एक है पेट की गैस। इस समस्या से आज बड़े ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोग भी परेशान है। वहीं कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। मगर इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में अपच, एसिडिटी, कब्ज आदि की समस्या हो सकती है। मगर डेली डाइट व रुटीन में कुछ बदलाव करके इससे राहत पाई जा सकती है। तो चलिए आज हम आपको गैस्ट्रिक समस्या से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं इसके होने के कारण...

PunjabKesari

गैस्ट्रिक समस्याओं के कारण 

- जरूरत से ज्यादा भोजन करना
- लंबे समय तक भूखे रहना
- भोजन में ज्यादा तीखा या चटपटा खाना
- ऐसा भोजन करना जो पचाने में मुश्किल हो
- अच्छे से चबाकर न खाना
- ज्यादा चिंता में रहना 
- अल्कोहल का सेवन करना
- कई बार किसी बीमारी व दवाओं का सेवन करने से भी पेट में गैस की समस्या हो सकती है। 

तो चलिए अब जानते हैं गैस्ट्रिक परेशानी से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय 

 

सौंफ से मिलेगा आराम

अक्सर लोग भोजन के बाद सौंफ खाते हैं। इससे पाचन दुरुस्त होता है। साथ ही पेट संबंध अन्य परेशानियों से आराम रहता है। आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर सौंफ में विटामिन ए, सी, डी व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ऐसे में ये कब्ज, गैस व पेट में सूजन आदि परेशानियों को दूर करने में मदद करती है। आप इसकी चाय बना कर भी पी सकते हैं।

PunjabKesari

योग भी कारगर 

शारीरिक व मानसिक विकास के लिए योग बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे तनाव कम होने के साथ हार्मोन बैलेंस रहते हैं। वहीं इससे पाचन क्रिया दुरुस्त होने में भी मदद मिलती है। योग से गैस, अपच, एसिडिटी आदि पेट संबंधी समस्याओं से आराम मिलता है। इसके लिए आप प्राणायाम, सुखासन, भुजंगासन आदि योग कर सकती है। 

एक्सरसाइज से भी मिलेगा फायदा

वहीं एक्सरसाइज करने से भी शारीरिक गतिविधिया बेहतर होती है। पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ शारीरिक व मानसिक समस्याओं से आराम रहता है। भले ही लॉकडाउन के कारण जिम बंद है। मगर आप घर ही कई इनडोर व्यायाम जैसे कि स्टेपर, थ्रेड-मिल, स्टेटिक साइकिल, आदि कर सकती है। रोजाना एक्सरसाइज करने से गैस, कब्ज, एसिड रिफ्लक्स, ब्लोटिंग के लक्षणों में कमी लाई जा सकती है। 

पानी से पाचन होगा मजबूत 

शरीर में पानी की कमी होने से पाचन तंत्र भी धीमा पड़ने लगता है। इसके कारण गैस व पेट संबंधी अन्य परेशानियों होने लगती है। इसलिए रोजाना 7-8 गिलास पानी पीएं। आप अपनी डेली डाइट में नारियल पानी, नींबू पानी, ताजे फलों व सब्जियों का जूस भी शामिल कर सकती है। इससे गैस्ट्रिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। 

PunjabKesari

हमेशा चुनें हैल्दी स्नैक्स

अगर आप भी शाम को छोटी-मोटी भूख लगने पर ऑयली व जंक फूड का सेवन करते हैं तो अपनी इस आदत को बदल लें। ऐसी चीजें पेट में लंबे समय तक जमा रहती है, जिसके कारण गैस्ट्रिक परेशानी होने लगती है। ऐसे में आप अपने अनहैल्दी स्नैक्स को फल, सलाद, स्प्राउट्स, नट्स आदि में बदल सकती है। 

फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें

खाने में फाइबर की कमी के कारण कब्ज, गैस आदि की समस्या होने लगती है। ऐसे में गैस्ट्रिक समस्याओं से बचने के लिए अपनी डेली डाइट में फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें। इसके लिए हरे पत्तेदार सब्जियां,  ब्रोकोली, फूलगोभी, गाजर, बीन्स, मटर, सूखे मेवे, ओटमील, गेंहू का आटा आदि का सेवन करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static