बस इन 4 स्टेप्स में पाएं Kiara Advani जैसा फ्लॉलेस मेकअप

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2024 - 01:51 PM (IST)

मेकअप करना भला किस महिला को पसंद नहीं होता है? इससे खूबसूरती और निखर कर आती है और confidence भी बढ़ता है। लेकिन आपको बता दें कि अच्छी तरह से मेकअप करना भी एक कला है। ओवर मेकअप पूरा लुक बिगाड़ सकता है। आप कियारा आडवाणी से inspiration ले सकती हैं।उनका मेकअप हमेशा on-point होता है। हर महिला जानना चाहती हैं उनके मेकअप ट्रिक्स तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके बारे में...

प्ले विद स्ट्रक्चर

इस दिनों मैट स्टाइल मेकअप काफी ट्रेंड में हैं, लेकिन फिर हाई शाइन लिप ग्लॉस लगाने का भी अपना ही मजा है। ये आपको ताजगी भरा लुक देगा। कियारा के चेहरे की चमक का राज कहीं न कहीं उनका ग्लॉसी मेकअप भी है। आप भी एक्ट्रेस की तरह पलकों पर ग्लॉसी आइशैडो का इस्तेमाल करें। आप ग्लिटर आइशैडो और ग्लॉसी लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे कम मेहनत में आपको बेहतरीन लुक मिलेगा।

ब्लश के बिना मेकअप है अधूरा

कियारा के पसंदीदा मेकअप प्रोडक्ट ब्लश है। इससे डल चेहरे पर नूर आ जाता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप गालों के उभार और नाक के सबसे ऊपरी हिस्से पर इसे लगाएं। इसे अच्छे तरह से ब्लेंड करने के लिए आप इसमें क्रीम या मूस का थोड़ा सा भाग मिला सकते हैं। फिर इसे ब्लेंडर या अपनी उंगलियों से गालों पर अच्छी तरह से ब्लेंड करें।

मस्कारा से बनाएं आंखें आकर्षक

कियारा अपने पलकों को वॉल्यूम देने के लिए मस्कारा का इस्तेमाल करती हैं। इससे आंखें बड़ी और आकर्षक लगती हैं। आप आंखों की ऊपर और नीचे वाली पलकों पर अच्छी तरह से मस्कारा लगाएं।

स्मोकी आई लुक है परफेक्ट

ब्लैक की जगह ब्राउन आइलाइनर का इस्तेमाल करें। इससे आइलैशेज को थिकर और डार्कर लुक मिलेगा। इसे स्मज करके आप आंखों को स्मोकी लुक भी दे सकती हैं। हर कोई आपके लुक का दीवाना हो जाएगा। 

Content Editor

Charanjeet Kaur