इन तरीकों से सजाएं किचन, मिलेगा Modern Look

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 02:45 PM (IST)

किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होता है। इसी में ही सेहत का खजाना छिपा होता है। ऐसे में रसोई का साफ और सुंदर होना बेहद जरूरी है। साथ ही घर की महिलाओं का ज्यादा से ज्यादा समय किचन में ही बीतता है। ऐसे में रसोई के अच्छे से डेकोरेट होने से यह सुंदर लगने के साथ खाना बनाने में बोरियत फील नहीं होती है। तो आइए आज हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं, जिससे आपकी किचन को मार्डन लुक मिलेगा। 


किचन की दीवारों को सुंदर दिखाने के लिए ब्राइट कलर का इस्तेमाल करें।

इसके लिए आप रेड, ऑरेंज, लाइट ब्लू, लेमन,ग्रीन आदि रंगों को चूज कर सकती है। 

 आप चाहे तो वॉल पेपर से भी किचन को नया लुक दे सकती है। 

किचन की केबिनेट्स और स्लैब के बीच बने वॉल स्पेस पर हुक लगवाएं। फिर उसपर बर्तनों को हैंग करें।

ओपन शेल्फ्स बनाकर उसपर सामान रखें। 

किचन की खिड़की पर प्लांट रख कर उसे सजाएं।

इसमें आप धनिया, पुदीना, तुलसी, हरी मिर्च, करी पत्ता आदि चीजों उगा सकती है। 

रसोई को प्रोफेशनल टच देने के लिए एक तरफ नए-नए किचन अप्लायसेंस रखें। 

अगर आपकी किचन बड़ी या ओपन है तो उसमें डाइनिंग टेबल रखें। 

रसोई में टाइल्स लगाना भी अच्छा आइडिया है। इसका कलर आप कैबिनेट से मैचिंग चुन सकते हैं। 

पुरानी क्रॉकरी को बदलकर स्टाइलिस्ट डिनर सेट खरीदें। 

इस तरह का टी व डिनर सेट भी अच्छा लगेगा।

किचन की एक ओर बास्केट रखें।

Content Writer

neetu