गर्मियों में कुछ इस तरह घर की सजावट, ठंडक के साथ-साथ मिलेगी ताजगी

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 01:25 PM (IST)

हर कोई अपने घर की सजावट बहुत ही शौक से करता है। कुछ लोग डेकोरिटव आइटम्स के साथ अपना आशियाना सजाते हैं तो कुछ अपने घर की सजावट घर में मौजूद चीजों के साथ ही करते हैं लेकिन सजावट के लिए मौसम का ध्यान रखना जरुरी है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में घर में बहुत उमस होने लगती है। ऐसे में इस दौरान आप अपने घर को लाइट कलर्स के साथ सजा सकते हैं। इसके अलावा भी आज आपको कुछ ऐसे डेकोरेटिव आइडियाज बताते हैं जिनके जरिए आप अपने आशियाने की सजावट कर सकते हैं। आइए जानते हैं। 

ऐसे फ्लॉवर पोट आप घर के टेबल पर सजा सकते हैं। इससे घर को न्यू कलर की वाइब्स मिलेगी। 

रंग-बिरंगे कुशन को घर में रखकर आप अपने आशियाने को और भी अच्छे से सजा सकते हैं। 

बालकनी में आप इस तरह के छोटे-छोटे प्लांट्स लगा सकते हैं।  

आप चाहें तो घर के अंदर भी अलग-अलग तरह के पौधों की सजावट कर सकते हैं।

घर के बाहर आप सोफे लगा सकते हैं। शाम के समय यहां बैठकर आप सुकून के पल बिता सकते हैं। 

एक कॉर्नर में आप ऐसे छोटे-छोटे प्लांट्स को सजा सकते हैं। प्लांट्स आपके घर को ठंडा रखेंगे और इससे पॉजिटिविटी भी आएगी। 

गर्मियों में आप नीचे ऐसे कालीन बिछा सकती हैं। इससे आपका घर साफ-सुथरा लगेगा। 

लाइट कलर्स के डेकोर के साथ आप घर को डिफ्रेंट लुक दे सकते हैं। 

खिड़की पर आप प्रिंटेड कलर के परदे लगा सकती हैं। इससे घर में हवा नहीं आ पाएगी।

दीवारों पर आप ऐसे बड़े-बड़े फूल सजा सकते हैं। इसके अलावा सिंपल डेकोरेशन के साथ आप घर को गर्मियों में सजा सकते हैं। 

बाहर गार्डन में आप इस तरह की डेकोरेशन कर सकते हैं। रंग-बिरंगे फूल और पौधे लगाकर आप अपने आशियाने को सजा सकते हैं। 

Content Writer

palak