Kitchen Ideas: रसोई को Modern Look देने के लिए यूं करें सजावट

punjabkesari.in Sunday, Jan 09, 2022 - 02:30 PM (IST)

किचन में घर के सदस्यों की सेहत का राज छिपा होता है। ऐसे में महिलाएं अच्छा खाना बनाने के साथ रसोई की सफाई का खास ध्यान रखती हैं। मगर यहां पर सबसे अधिक बॉक्सेज, बर्तन और कई और सामान होता है। इसी कारण कई बार महिलाओं को सामान स्टोर करने व किचन की सजावट में कुछ परेशानियां आने लगती हैं।

ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जुझ रही हैं तो आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन आइडियाज लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप अपने किचन का सामान आसानी से स्टोर कर सकती हैं। इसके साथ ही इसे यूनिक व स्टाइलिश तरीके से सजा सकती है।

किचन की लाइटिंग का रखें ध्यान

आप किचन के अंदर की टेबल लगा सकते हैं। इससे आपको घर पर अलग से डाइनिंग एरिया बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आप चाहे तो किचन में छोटा सा डाइनिंग टेबल रख सकती हैं।

अक्सर दाल व मसालों को स्टोर करने की परेशानी रहती है। इसके लिए इन्हें स्टोरेज बॉक्स में रखकर ऊपर चीज का नाम लिख दें।

किचन को स्टाइलिश लुक देने के लिए यूनिक की सिंक लगवाएं।

आजकल बाजार में अलग-अलग तरह की फ्रूट बास्किट मिलती है। ऐसे में आप भी फलों को रखने के लिए अच्छी सी बास्किट खरीद सकती हैं।

आप किचन पर 'Enjoy Cooking Time' जैसे कुछ लिखवा सकते हैं।

किचन में टाइल्स भी हो खास

 

pc: Freepik and aliexpress

 

 

 

Content Writer

neetu