फूलों-पौधों से नहीं, इन तरीकों से अट्रैक्टिव बनाएं Garden Pathway

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 04:45 PM (IST)

घर में बना छोटा सा गार्डन घर की खूबसूरती पर चार-चांद लगाने का काम करता है। वहीं घर से बगीचे तक जाने का रास्ता भी स्टाइलिश हो तो गार्डन की खूबसूरती और भी निखरकर आती है। आमतौर पर लोग इसके लिए रंग-बिरंगे फूल, पौधों इस्तेमाल करते हैं। मगर आप इसे पत्थरों से बना सकते हैं। ये दिखने में ट्रेंडी लगने के साथ जल्दी गंदे भी नहीं होंगे। साथ ही इसपर सैर करने से आपके पैरों को आराम भी मिलेगा।

 

आप पत्थरों को इस्तेमाल करने में क्रिएटिविटी दिखाकर गार्डन का लुक बदल सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ Pathway आइडियाज देते हैं...

ईंट, पत्थर और पौधों से बना गार्डन का ऐसा रास्ता भी खूबसूरत दिखाई देगा।

गार्डन के लिए स्टोन विद प्लांट्स कॉम्बिनेशन वाला पाथ चुनना आपके लिए बेस्ट रहेगा।

आप बड़े-बड़े पत्थरों से भी गार्डन का रास्ता अट्रैक्टिव बनवा सकते हैं।

 

घर से गार्डन तक जाने का ऐसा रास्ता आपके मेहमानों को खूब पसंद आएगा।

आप चाहे तो कलरफुल ईंटों से गार्डन के रास्ते को अट्रैक्टिव बना सकते हैं।

वुडन स्लैब गार्डन पाथ आइडिया बेस्ट रहेगा।

आप घर पर बेकार पड़े बोतलों के ढक्कन से भी गार्डन पाथ बनवा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

Content Writer

neetu