सर्दियों में Diabetes के मरीज इन चीजों से बना लें दूरी, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2023 - 05:41 PM (IST)

बदलती लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के चलते देश में हर दिन डायबिटीज के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में तमाम उपाय अपनाने के बाद भी लोग दवाइयों पर निर्भर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी आदतों में बदलाव करते हुए कुछ चीजों को अपनी लाइफस्टाइल से दूर करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। जानते हैं कि ऐसी कौन सी छोटी-छोटी चीजें हैं जिससे आप ब्लड शुगर कंट्रोल कर सकते हैं....

तला-भुना खाने से बनाएं दूरी

सभी जानते हैं कि तला-भुना खाने किसी भी बीमारी को आप दावत देते हैं। इससे ब्लड शुगर भी बढ़ता है। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल संतुलित नहीं रहता है तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

मैदा की चीजों से दूर रहें

डायबिटीज मरीजों के लिए मैदा अनहेल्दी होता है। मरीजों को मैदा से बनी चीजों से दूरी बनाए रखनी होगी। अगर आप इन चीजों का सेवन करेंगे तो आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। दरअसल, मैदा में  ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक होता है, जो आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है।

आलू से बनाएं दूरी

आलू भारतीय किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए आलू जहर हो सकता है। आलू में हाई कार्बोहाइड्रेट होने के साथ-साथ ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा भी बहुत अधिक होती है, जो डायबिटीज की परेशानियों को बढ़ा सकता है।

नहीं खाएं फ्लेवर्ड दही

डायबिटीज के मरीजों को फ्लेवर्ड दही का भी सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, फ्लेवर्ड दही में चीनी की मात्रा काफी ज्यादा ही तो है। इसके साथ ही इसमें कई तरह की आर्टिफिशियल चीजें मौजूद होती हैं, जो ब्लड में शुगर का बढ़ सकती है।

ड्रिंक से बना लें दूरी

सर्दियों में किसी भी तरह की शुगर ड्रिंक से दूर रहें। इंसुलिन के मरीज भूलकर भी एल्कोहल का सेवन ना करें।

Content Editor

Charanjeet Kaur