बिना साबुन के चमक जाएंगे बर्तन, ये 5 चीजें करें इस्तेमाल

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 02:32 PM (IST)

घर में कई बार बर्तन धोने वाला साबुन खत्म हो जाता है जिसके बर्तनों का सिंक में ढेर लग जाता है। ऐसे में महिलाओं को समझ नहीं आता कि बर्तनों को किस चीज के साथ चमकाया जाए लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि बर्तनों को बिना साबुन के भी आप आसानी से साफ कर सकते हैं। किचन में ही मौजूद कुछ चीजों के साथ आप बर्तनों की सफाई कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन चीजों के साथ आप बर्तन चमका सकते हैं। 

नैचुरल क्लींजर 

घर में नैचुरल क्लींजर बनाने के लिए आपको गर्म पानी की जरुर पड़ेगी। एक कप गर्म पानी में 2 बड़े चम्मच नमक और 1 चम्मच नींबू का रस डालें। सभी सामग्रियों की मिक्स करके मिश्रण बना लें। एक चम्मच मिश्रण बर्तनों पर डालें और उन्हें अच्छी तरह से रगड़ लें। इस मिश्रण से बर्तन साफ हो जाएंगे। नमक जहां बर्तनों में से खाने के कण निकालेगा वहीं नींबू बर्तनों में आ रही बदबू से छुटकारा दिलवाने में मदद करेगा।

चावल का पानी 

चावल के पानी में मौजूद स्टार्च और साइट्रिक एसिड की मौजूदगी से चिकनाई हटाने में मदद मिलेगी। इसके लिए एक कटोरी में चावल का पानी डालें और फिर 30 मिनट के बर्तन इसमें भिगो दें। बाद में बर्तनों को अच्छी तरह से रगड़ें और गर्म पानी के साथ अच्छी तरह से धो लें। राइस वॉटर की मदद से बर्तन बिल्कुल साफ हो जाएंगे। 

बेकिंग सोडा 

बर्तन साफ करने के लिए बेकिंग सोडा आपके काम आ सकता है। इसके साथ बर्तन धोने के लिए पहले बर्तनों को गर्म पानी के साथ धो लें फिर इनके ऊपर बेकिंग सोडा छिड़कें। सोडा को थोड़ी देर बर्तनों पर ऐसे ही रहनें दे फिर स्पंज की मदद से इन्हें साफ कर लें। अगर प्लेंटे चिपचिपी हैं तो बेकिंग सोडा बर्तनों पर 5-6 मिनट के लिए लगाएं। फिर अच्छी तरह से रगड़ कर बर्तनों को गर्म पानी के साथ धो लें। 

सिरका 

सिरके के साथ आप बर्तनों को चमका सकते हैं। 1 स्प्रे बोतल लें फिर उसमें 1 कप पानी और 4-5 चम्मच सिरका डालें। फिर बोतल को हिलाएं और पूरे बर्तनों पर यह स्प्रे कर दें। बर्तनों को कुछ मिनटों के लिए ऐसे ही रहनें दे फिर स्पंज और गर्म पानी का इस्तेमाल करके बर्तन साफ कर लें।  

राख 

लकड़ी की राख भी प्राकृतिक क्लीनर के तौर पर जानी जाती है। बर्तन धोने के लिए साबुन से पहले इसका ही इस्तेमाल किया जाता था। इससे बर्तनों की दुर्गंध से भी छुटकारा मिलता है और इनमें मौजूद कीटाणु भी दूर होते हैं। लकड़ी की राख को बर्तनों पर छिड़कें और फिर स्पंज और गर्म पानी के साथ इन्हें साफ कर लें। 


 

Content Writer

palak