Non Sticky बर्तनों से नहीं साफ होते तेल के दाग तो आजमाएं ये Tricks

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2024 - 04:27 PM (IST)

किचन में आजकल नॉन स्टिकी बर्तनों का इस्तेमाल ज्यादा होता है। इन बर्तनों में खाना बनाने का एक फायदा यह है कि इनमें ज्यादा ऑयल नहीं लगता। इसके अलावा इसमें बना फूड भी हेल्दी होता है। लेकिन इन बर्तनों को साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। क्योंकि इन बर्तनों को यदि ज्यादा रगड़ा जाए तो निशान पड़ जाते हैं। वहीं दूसरी ओर नॉन स्टिकी तवे में तेल के निशान भी साफ नजर आते हैं जो आसानी से साफ नहीं होते। ऐसे में आपको कुछ ऐसे हैक्स बताते हैं जिनके जरिए आप इन बर्तनों को आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं। 

तेल के दाग हो जाएंगे साफ 

नॉन स्टिक तवे या कढ़ाई में अगर तेल के दाग लग गए हैं तो इसे साफ करने के लिए आप साबुन इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़े वाले साबुन को कद्दूकस करके तवे पर डाल दें। अब इसके ऊपर से 2 चम्मच आटा डाल दें। अब तवे को गैस पर रखकर गर्म करें और मिश्रण को चम्मच के साथ चलाते रहें। चम्मच के साथ चलाने पर आप देखेंगे कि मिश्रण के साइड में जमी हुई काली परत हल्की होने लगेगी। 5-10 मिनट के बाद तवे को सादे पानी से धो लें। 

PunjabKesari

बेकिंग सोडा और सफेद सिरका 

यदि नॉन स्टिक पैन ज्यादा गंदा है तो पानी, सफेद सिरका और बेकिंग सोडा से बना मिश्रण आप इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी से पैन को अच्छी तरह कवर कर लें। फिर ऊपर 2 चम्मच सफेद सिरका और 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब मिश्रण को उबलने के लिए छोड़ दें। जब यह मिश्रण उबलने लगे तो उसे किसी लकड़ी के चम्मच के साथ हिलाएं। तवे पर जमी गंदगी खुद ही साफ होने लगेगी। 

न इस्तेमाल करें हार्ड स्क्रबर 

इन बर्तनों को यदि आप खराब होने से बचाना चाहती हैं तो हार्ड स्क्रबर से साफ न करें। ज्यादा हार्ड स्क्रबर से यदि आप इन बर्तनों को साफ करती हैं तो इनमें निशान पड़ जाएंगे। इसके अलावा यह ध्यान रखें कि इनमें साबुन न लगा रहे। इन बर्तनों को हमेशा हल्के हाथों से ही साफ करें। नॉन स्टिकी बर्तनों को साफ करने के लिए लिक्विड डिटर्जेंट ही इस्तेमाल करें। 

PunjabKesari

ब्लीचिंग पाउडर 

नॉन स्टिकी पैन को साफ करने के लिए आप ब्लीचिंग पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्लीचिंग पाउडर को गर्म पानी में मिलाएं। इसके बाद इससे पैन साफ करें। ब्लीचिंग पाउडर पैन की चमक भी बरकरार रखेगा और इसमें लगा तेल भी आसानी से साफ हो जाएगा। 

एल्युमिनियम फॉइल 

पैन साफ करने के लिए एल्युमिनियम फॉइल इस्तेमाल आप कर सकते हैं। एल्युमिनियम फॉइल की बॉल्स बनाकर बर्तन धोने वाले पाउडर के साथ मिलाएं और पैन पर लगाएं। इससे पैन पर लगे तेल के दाग आसानी से दूर हो जाएंगे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static