मिट्टी के बर्तन को साफ करना होगा और भी आसान, ये 4 Tricks आएंगी काम

punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2023 - 04:13 PM (IST)

भले ही समय बदल गया है लेकिन फिर भी आज कई लोग मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाना और खाना पसंद करते हैं। इन बर्तनों में से आने वाली मीठी-मीठी खूशबू दिल को छू जाती है इसके अलावा इनमें बना खाना स्वाद भी होता और सेहत के लिए भी अच्छा होता है। परंतु कुछ महिलाएं इसका इसलिए इस्तेमाल नहीं करती क्योंकि इन बर्तनों को साफ करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनके जरिए आप मिट्टी के बर्तन को आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

बेकिंग सोडा और नमक 

इन बर्तनों को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा, सिरका और नमक का घोल इस्तेमाल कर सकते हैं। एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा, सिरका और नमक मिलाएं। सारी चीजों को मिक्स करके घोल बना लें। इसके बाद घोल में स्क्रब डुबोकर मिट्टी के बर्तनों को साफ करें। यह चमक जाएंगे। 

नींबू 

नींबू बर्तनों में मौजूद महक हटाने के लिए आप इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बर्तन में पानी भरकर उसमें नींबू का रस और छिलका दोनों चीजें डालकर पानी उबाल लें। जैसे पानी में हल्का उबाल आने लगे तो स्क्रबर की मदद से बर्तन साफ कर लें। इस तरह मिट्टी के बर्तन में आ रही महक दूर हो जाएगी। 

गर्म पानी 

गर्म पानी से बर्तन साफ करके आप इन्हें आसानी से चमका सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में गर्म पानी डालकर मिट्टी के बर्तन को इनमें कम से कम 10 मिनट तक भिगोकर रखें। तय समय के बाद बर्तन निकाल लें। इस तरह भी बर्तन आसानी से साफ हो जाएंगे। 

सर्फ और पानी 

बर्तनों को आप पानी और सर्फ के साथ आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी में सर्फ घोलकर नींबू की कुछ बूंदे इसमें डालकर भिगोने के लिए रख दें। फिर स्क्रबर की मदद से बर्तनों को रगड़ते हुए साफ कर लें। इस तरह भी बर्तनों में मौजूद गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी। 


 

Content Writer

palak