Cleaning Tips: महंगे डिटर्जेंट नहीं इन 5 चीजों से चमकाएं किचन की टाइल्स

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2024 - 03:30 PM (IST)

रसोई एक ऐसी जगह है जहां हर रोज घर के सदस्यों के लिए खाना बनता है। रोज-रोज खाने की दाग पड़ने के कारण किचन बहुत जल्दी गंदी भी हो जाती है। ऐसे में भले ही रोज किचन की सफाई की जाए लेकिन कुछ जगहें ऐसी होती हैं जो अच्छी तरह से साफ करने के बाद भी क्लीन नहीं होती। उन्हीं चीजों में से एक है किचन टाइल्स, किचन टाइल्स पर खाने की छींटे पड़ने के कारण इन पर गंदे दाग लग जाते हैं। साफ करने के बाद भी यह दाग नहीं जाते ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनके जरिए आप टाइल्स को अच्छे से चमका सकते हैं। आइए जानते हैं। 

बेकिंग सोडा 

टाइल्स पर जमी गंदगी हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बाउल में पानी डालें, फिर इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और एक स्प्रे बोतल में मिला लें। अब इस मिश्रण को किचन की टाइल्स पर छिड़कें। 10-15 मिनट के बाद गिले स्पंज के साथ टाइल्स साफ कर लें। 

PunjabKesari

नमक 

टाइल्स की सफाई करने के लिए आप नमक इस्तेमाल कर सकते हैं। साफ कपड़े पर नमक छिड़कें और फिर इसे अपनी टाइल्स पर रगड़ लें। कुछ घंटों बाद इस पर पानी डालकर साफ कर लें, आपकी टाइल्स बिल्कुल शीशे की तरह चमक जाएंगी। 

सिरका 

सिरका की मदद के साथ भी आप टाइल्स को चमका सकते हैं। बराबर मात्रा में पानी और सिरका मिलाएं। दोनों चीजों के मिश्रण में कपड़ा भिगोकर टाइल्स पर छिड़क दें। 5-10 मिनट के बाद टाइल्स को साफ कर लें। 

PunjabKesari

ब्लीच 

ब्लीच की मदद से भी आप टाइल्स को साफ कर सकते हैं। एक बड़े बाउल में पानी डालें और फिर इसमें 8-10 चम्मच  ब्लीच मिला दें। घोल को स्प्रे बोतल में डालें और टाइल्स पर स्प्रे कर दें। कुछ देर के बाद इसे कपड़े के साथ साफ कर लें। 

नींबू 

नींबू का रस आपकी टाइल्स को बिल्कुल साफ कर देगा। नींबू के रस में बेकिंग सोडा मिलाएं और मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद मिश्रण गंदी टाइल्स पर छिड़कें। टाइल्स एकदम चमक जाएंगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static