जले हुए बर्तनों को मिनटों चमका देंगे ये नुस्खे

punjabkesari.in Thursday, Aug 23, 2018 - 04:10 PM (IST)

चमचमाते हुए बर्तन किचन की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। वहीं रसोई में पड़े जले हुए बर्तन उस पर दाग लगाता देते हैं। यह बर्तन जल्दी साफ नहीं होते। इनको साफ करने के लिए कई महंगे डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना पड़ता है लेकिन कई बार दाग इतने जिद्दी होते हैं कि छूटने का नाम ही नहीं लेते। एेसे में आप जले बर्तनों को साफ करने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 


1. बेकिंग सोडा 
जले हुए बर्तन में 1 चम्मच बेकिंग सोडा, दो चम्मच नींबू का रस और गर्म पानी डाल कर कुछ समय के लिए रख दें। अब स्टील बार से रगड़कर साफ करें। एेसा करने से कुछ ही मिनटों में जले हुए बर्तन चमकने लगेंगे। 

 

2. नींबू का रस 
कच्चा नींबू और गर्म पानी लें। सबसे पहले जले हुए बर्तन पर नींबू रगड़ें फिर उसमें गर्म पानी डाल दें। इसके बाद ब्रश से धीरे-धीरे जले निशान को रब करें। एेसा करने से निशान साफ हो जाएंगे।  

3. नमक 
नमक भी जले हुए बर्तनों के दाग मिटाने के काम आता है। बर्तन में नमक और पानी डालकर 4 मिनट उबाल लें। इसके बाद स्टील बार से जले हुए हिस्से को रगड़ें। 3-4 मिनट तक एेसा करने से आपको फर्क दिखाई देगा।  

 

4.  टमाटर का रस 
टमाटर का रस भी बर्तनों को साफ करने का काम करता है। जले हुए बर्तन में टमाटर का रस और पानी मिलाकर गर्म करें। अब इसे रगड़कर साफ कर लें। 

 

5.प्याज
बर्तनों को चमकाने के लिए प्याज का इस्तेमाल करें। प्याज का एक छोटा टुकड़ा लें। बर्तन में पानी डालकर उसको गर्म करें। कुछ ही देर में बर्तनों के निशान मिट जाएंगे।  

 

Content Writer

Nisha thakur