Kitchen Hacks: जले हुए बर्तनों को इन तरीकों से चमकाएं, मिनटों में दूर होंगे जिद्दी दाग

punjabkesari.in Wednesday, May 03, 2023 - 05:45 PM (IST)

किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल बर्तनों का किया जाता है। इसलिए महिलाएं अपने बर्तन हमेशा मोती की तरह चमकते हुए रखती हैं, लेकिन रेगुलर इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तनों को साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है, खासतौर पर जली हुए बर्तनो को। रसोई घर में प्रतिदिन उपयोग में आने वाले बर्तनों का जल जाना स्वा‍भाविक है, क्योंकि शायद ही ऐसा कोई घर होगा, जिसके घर में कभी बर्तन न जले हो। बता दें कि जले हुए बर्तनों को साफ करना इतना आसान नहीं होता। इन्हें काफी जोर लगाकर मेहनत से साफ करना पड़ता है और इसके बाद भी ये एक बार में पूरी तरह से साफ नहीं हो पाते। कई बार अचानक ऐसा हो जाता है कि भोजन पकाते हुए हम तेज आंच पर बर्तन रख देते है जिससे बर्तन जल जाते है जो एक बार में अच्छे से साफ नहीं होते। तो औज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिन्हें अजमाने से, कम समय में ही जले हुए बर्तन दौबारा पहले जैसे साफ हो जाएंगे।

PunjabKesari

बेकिंग सोडा और प्याज

किचन के जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए आप प्याज और बेकिंग सोडा की मदद ले सकते हैं। इसके लिए जले हुए बर्तन पर 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर स्क्रब से रब करें। अब प्याज को आधा काटें और जले हुए बर्तन पर घिसें। इसके बाद बर्तन में गर्म पानी भर दें और 15 मिनट बाद बर्तन को साफ पानी से धो लें। इससे बर्तन का कालापन तुरंत गायब हो जाएगा।

PunjabKesari

नमक

जले हुए बर्तन पर साबुन के साथ थोड़ा नमक छिड़कें और दागों को साफ करें। बेहतर परिणामों के लिए आप इसे नींबू के रस या सिरके के साथ भी मिला सकते हैं।

PunjabKesari

नींबू

नींबू भी जले हुए बर्तन से दाग-धब्बे दूर करने में बहुत ही शानदार काम करता है। आपको बस इतना करना है कि जले हुए पैन में नींबू या उसके छिलकों को उबाल लें, जब तक कि पानी के ऊपर तैरने न लगें। फिर इसे नियमित डिशवॉशिंग जेल से साफ कर लें। आपके जले हुए बर्तन के सारे दाग आसानी से साफ हो जाएंगे।

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static