अपनी अंडरटोन के हिसाब से चुनें सही Nude Lipstick, देखने वालों की नहीं हटेगी नजर

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 10:54 AM (IST)

लिपस्टिक हर महिला के मेकअप का अहम हिस्सा होती है। घर से निकलते वक्त कोई महिला मेकअप चाहे ना करे पर वो लिपस्टिक लगाना नहीं भूलती। आज के समय में कई तरह के टेक्सचर में लिपस्टिक आती हैं। किसी को तो वेलवेट फिनिश लिपस्टिक पसंद होती है तो किसी को लिक्विड या फिर क्रीमी टेक्सचर की लिपस्टिक। एक समय था, जब महिलाएं लाल रंग की लिपस्टिक लगाना ज्यादा पसंद करती थीं, लेकिन अब ट्रेंड काफी हद तक बदल रहा है।  अब चाहे यंग लड़कियां हों या फिर महिलाएं, हर कोई न्यूड शेड का इस्तेमाल करना पसंद करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि न्यूड में भी कई तरह के शेड होते हैं। आप अगर न्यूड लिपस्टिक चुन रहे हो तो उस वक्त अपनी स्किन अंडरटोन का भी ध्यान रखना जरूरी है। इसी के बाद आपको अपनी स्किन के हिसाब से लिपस्टिक का चयन करना काफी आसान हो जाएगा। चलिए आज इस स्टोरी में आपको बताते हैं कि न्यूड शेड चुनने का सही तरीका क्या है...

लिपस्टिक चुनने से पहले क्या करें

लिपस्टिक के चयन से पहले आपको अपने स्किन अंडरटोन के बारे में जानना काफी जरूरी है। इसलिए सबसे पहले ये जान लें कि वार्म अंडरटोन, कूल अंडरटोन और न्यूट्रल अंडरटोन क्या होता है।

कूल:अगर आपकी स्किन में ब्लू, गुलाबी या लाल रंगत है तो कूल अंडरटोन माना जाता है।
वार्म: अगर आपकी स्किन अंडरटोन में थोड़ा सा गोल्ड वाला पीलापन है, तो इसे वार्म अंडरटोन माना जाता है।
न्यूट्रल: न्यूट्रल अंडरटोन का मतलब होता है वार्म और कूल अंडरटोन्स दोनों का मिश्रण वाली स्किन या फिर बेस स्किन टोन जैसी ही समान अंडर टोन को भी इस श्रेणी में रखा जा सकता है।

ये रहेगा परफेक्ट रंग

अब आुपको बताते हैं कि कैसी स्किन अंडरटोन वालों को कैसे रंग की लिपस्टिक चुननी चाहिए। अगर आपकी स्किन अंडरटोन वार्म है तो येलो, पीची या गोल्डन शेड्स आपके लिए परफेक्ट हैं। अगर आपकी स्किन अंडरटोन कूल है तो पिंक, रेड या ब्लू शेड सही होते हैं। न्यूट्रल अंडरटोन वाली महिलाओं के लिए पीच- कैरेमल लाइट ब्राउन रंग की लिपस्टिक बेस्ट है।

स्किन टोन के हिसाब से भी ले सकते हैं लिपस्टिक

अगर आपकी स्किनटोन फेयर है तो आप पर पिंक या पीची न्यूड्स काफी अच्छा लगेगा। अगर आपकी स्किन टोन मीडियम है तो आप बेज या ब्राउन न्यूड्स चुन सकते हैं। वहीं अगर आपकी स्किन टोन डीप है तो आप ब्राउन या डीपर न्यूड शेड्स को चुन सकते हैं।

हर रंग को करें ट्राई

अगर आप एक्सपेरिमेंट करने से घबराती नहीं है तो किसी भी रंग को ट्राई कर सकती हैं। हो सकता है कि स्किनटोन से हटकर भी कोई लिपस्टिक आपके ऊपर अच्छी लगे। मेकअप आर्टिस्ट या ब्यूटी एक्सपर्ट्स से सलाह लेने से ना घबराएं।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur