ताजे और मीठे अंगूर खरीदने है तो फॉलो करें ये Easy Hacks

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 05:16 PM (IST)

इन दिनों बाजार में अंगूर भी खूब आ रहे हैं। लाल, हरे, काले ये तीन तरह के अंगूर आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। यह खाने में भी तभी स्वाद लगते हैं जब मीठे हों लेकिन कई बार खरीदने के बाद पता चलता है कि यह खट्टे हैं ऐसे में सारा मजा ही खराब हो जाता है। लेकिन आज आपकी परेशानी दूर करते हुए आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनके जरिए आप मीठे और ताजे अंगूर खरीद पाएंगे। आइए जानते हैं कैसे।

गुच्छे वाले अंगूर खरीदें 

यदि आप ताजे अंगूर खरीदना चाहते हैं तो इन्हें हमेशा गुच्छे में ही खरीदें। कई बार दुकानदार अपनी बिक्री करने के लिए सस्ते दाम पर ही बिना गुच्छे वाले अंगूर बेच देते हैं लेकिन यह फ्रेश नहीं होते ऐसे में यह बहुत जल्दी खराब भी हो सकते हैं।    

PunjabKesari

तने पर दें ध्यान 

जो अंगूर ताजे होते हैं उनके तने हरे और लचीले होते हैं ऐसे में यदि आप फ्रेश अंगूर खरीदना चाहते हैं तो तने पर खास ध्यान दें। यदि तना भूरा है तो अंगूर न खरीदें क्योंकि ऐसा फल जल्दी खराब हो सकता है। 

साइज देखें 

अंगूर कई साइज में आते हैं कुछ बड़े, कुछ लंबे तो कुछ अंगूर गोल आकार के होते हैं। इन सभी में से मीठे अंगूरों की बात करं तो वह आकार में लंबे होते हैं। लंबे और पतले आकार वाले अंगूर खट्टे नहीं होते और यह खाने में भी टेस्ट और फ्रेश लगते हैं।

रंग से पहचानें 

अंगूर पके हुए हैं या नहीं इसे देखने के लिए उसका रंग देखें। यदि लाल अंगूर बैंगनी रंग का है तभी खरीदें वहीं काले अंगूर गहरे नीले रंग के खरीदें। यदि हरा अंगूर हल्के पीले रंग है तो ही उन्हें खरीदें। इन रंगों के अंगूर मीठे होते हैं। 

PunjabKesari

बेकिंग सोडा और सिरका डालकर करें साफ 

अंगूर को पकाने के लिए कई तरह के कैमिकल इस्तेमाल होते हैं ऐसे में इन्हें खाने से पहले अच्छी तरह से धो लें। धोने के लिए एक बाउल में गुनगुना पानी डालें फिर इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1/2 कप सिरका मिलाएं। इस मिश्रण में अंगूर को डालकर 15 मिनट के लिए रख दें। तय समय के बाद अंगूर को धो लें फिर इन्हें खाने के लिए इस्तेमाल करें। 

पानी से रखें दूर 

इन्हें स्टोर करने के लिए यह ध्यान रखें कि जिस भी डिब्बे या कंटेनर में आप अंगूर को रख रहे हैं उसमें पानी न हो। यदि कंटेनर में पानी हुआ तो यह जल्दी खराब हो जाएंगे। इन्हें खराब होने या फिर सड़ने से बचाने के लिए इन्हें कभी भी पानी में भिगोकर न रखें। यदि आप अंगूर को धोना चाहते हैं तो खाने से पहले धो लें। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static