पहली बार बना रही है केक तो आपके काम आएंगे ये Baking Tips

punjabkesari.in Tuesday, May 18, 2021 - 01:43 PM (IST)

घर में ओवन होने से कई डिशेज बनानी आसान हो जाती है। इससे आप अपने मनपसंद फ्लेवर का केक, कुकीज, मफिन्स आदि कभी भी बनाकर खा सकते हैं। मगर अक्सर लोग शुरुआत में ओवन इस्तेमाल करने से डरती है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से बेकिंग कर सकती है। तो चलिए जानते हैं केक बेकिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

 

. बेकिंग से पहले ओवन प्रीहीट करें। बाद में बेकिंग ट्रे इसमें रखें। इसके लिए आपको केक को जितनी देर बेक करना हो उसी तापमान में करीब 10 मिनट पर ओवन को गर्म करें। 

. अक्सर केक बनाते समय घोल गाढ़ा हो जाता है। ऐसे में आप उसमें दूध मिलाकर बैटर स्मूद करें। 

 

. कभी भी कुकीज, बिस्किट्स व केक बनाते समय सामग्री को सही मात्रा में लें। इससे आपका केक एकदम परफेक्ट बनेगा। 

. केक का बैटर मिलाते समय इसे हाथ से फेंटनी की जगह इलेक्ट्रिक बीटर यूज करें। साथ ही इससे एक ही दिशा में बैटर को बीट करें। 

 

. अगर आपको केक में अंडा मिलाना है तो अंडों को बैटर में डालने के करीब 2-3 घंटे पहले फ्रिज में रखें। बाद में इन्हें रूम टेंपरेचर पर आने से इस्तेमाल करें। 

 

. बेकिंग पाउडर व अन्य सामान को खरीदने से पहले इसकी एक्पायरी डेल एक बार जरूर देख लें। 

 

. केक में ड्राई फ्रूट्स डालने से पहले उसे थोड़ा सा पीस लें। 

. केक को ओवन में सही टाइप पर सेट करके पकने दें। ओवन को बार-बार ना खोलें। इससे ओवन का तापमान बिगड़ सकता है। 

 

. केक बनने के बाद इसे फैन के नीचे नहीं बल्कि रूम टेंपरेचर पर ही ठंडा करें। 

 

. केक बेक करते समय सिल्वर फॉयल का इस्तेमाल करने से बचें। 

Content Writer

neetu