Useful Tips: प्याज अंकुरित होने से है परेशान तो जान लें इसे स्टोर करने का सही तरीका

punjabkesari.in Wednesday, Jan 05, 2022 - 01:21 PM (IST)

महिलाएं अक्सर सब्जियों को एक साथ खरीद लेती हैं। वहीं बात प्याज की करें तो इसके बिना खाने का स्वाद अधूरा सा लगता है। ऐसे में इसे तो महिलाएं खासतौर पर स्टोर करके रखती है। मगर कई बार लंबे समय तक प्याज स्टोर करने से इसके अंकुरित होने की परेशानी होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ कारगर टिप्स बताते हैं। इन उपायों की मदद से आप प्याज को लंबे समय तक अंकुरित होने से बचा सकते हैं...

दूसरी सब्जी के साथ प्याज रखने से बचें

आमतौर पर लोग आलू-प्याज आदि सब्जियों को एक साथ रख देते हैं। मगर ऐसा करने से प्याज के अंकुरित व जल्दी खराब होने की परेशानी हो सकती है। असल में, कई सब्जियों में इथाइलीन नामक रसायन मौजूद होते हैं। इसके कारण प्याज अंकुरित होने की परेशानी हो सकती है। ऐसे में प्याज को हमेशा अलग, सूखी व ठंडी जगह पर ही रखें।

pc: istock

फलों के साथ प्याज रखना भी गलत

अन्य सब्जियों की तरह फलों के साथ भी प्याज रखने से बचना चाहिए। इससे प्याज जल्दी ही अंकुरित हो सकते हैं। इसके अलावा आपको फलों में भी प्याज की स्मैल आ सकती है।  

पेपर का इस्तेमाल करके करें स्टोर

आप प्याज को अकुरित होने से रोकने के लिए पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए प्याज को साफ करके उसे पेपर में लपेटकर किचन की किसी ठंडी जगह पर रखें। इससे वे जल्दी अंकुरित नहीं होंगे।

सूती कपड़े का करें इस्तेमाल

प्याज को अंकुरित होने से बचाने व लंबे समय तक स्टोर करने के लिए सूती कपड़े का इस्तेमाल करें। इसके लिए सूती कपड़ो को बिछाकर ऊपर प्याज रखकर स्टोर करें।

pc: istock

फ्रिज में ना रखें

अगर आप अन्य सब्जियों की तरह प्याज को फ्रिज में स्टोर करती हैं तो अपनी इस आदत को सुधार लें। इससे प्याज के जल्दी ही अंकुरित होने की परेशानी हो सकती है। दरअसल, फ्रिज में बाकी सब्जियों व चीजों के साथ प्याज रखने से वे अंकुरित होने लगते हैं। इसके अलावा फ्रिज में प्याज रखने से शुगर लेवल बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसके कारण भी प्याज अंकुरित होने लगते हैं।

प्लास्टिक की थैली में ना रखें प्याज

अक्सर लोग बाजार से प्लास्टिक की थैली में प्याज लाकर उसे ऐसे ही रख देते हैं। मगर प्लास्टिक की थैली में प्याज स्टोर करने से वे जल्दी ही गर्म होन लगते हैं। इसके कारण प्यार अंकुरित होने की समस्या का सामना करना पड़ता है।


 प्याज को अंकुरित होने से रोकने के लिए आप सूती कपड़े को बिछाकर उसके ऊपर प्याज को रखें।

 

 

Content Writer

neetu