साड़ी के साथ ऐसी लगाएं Lipstick, नहीं हटेगी पति की नजर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2024 - 07:52 PM (IST)

मेकअप करना हर महिला को पसंद होता है। इसके लिए मार्केट में कितने सारे प्रोडक्ट्स मिलते हैं की चुनना मुश्किल है। लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है जिसे महिलाएं हर दिन इस्तेमाल करते हैं। लिपस्टिक के तो कई सारे शेड्स और वैराइटी जैसे न्यूड, मैट और ग्लॉस उपलब्ध है। हालांकि लुक तब ही अच्छी तरह से खिलता है, अगर कपड़ों से मैच करके सही तरह से लिपस्टिक लगाई हो, वरना पूरा लुक खराब हो सकता है। साड़ी के साथ भी सही शेड वाली लिपस्टिक लगाने पर ही बात बनेगी। आइए आपको बताते हैं कौन सी कलर की साड़ी के साथ कौन से लिपस्टिक लगानी चाहिए। यकीन मानिए इन मेकअप टिप्स को फॉलो करेंगी तो पति की नजर आपसे हटेगी नहीं।

लाल साड़ी

इस रंग की साड़ी के साथ मैरून, क्लासिक ब्लड रेड और चेरी रेड कलर आपको एकदम रॉयल लुक देगा।

ऑरेंज साड़ी

चटक लाल, न्यूड पिंक या ब्राउन कलर की लिपस्टिक के साथ आप कहर ढाने को तैयार हैं।

गोल्डन साड़ी

सुनहरी गोल्डन साड़ी के साथ कोरल, न्यूड पीच या गुलाबी शेड की लिपस्टिक जचेंगी।

काली साड़ी

इस कलर की साड़ी के साथ वाइन, क्लासिक रेड या न्यूड पीच कलर की लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं।

नीली साड़ी

न्यूड पीच, सॉफ्ट पिंक और कोरल लिपस्टिक इस रंग की साड़ी के साथ फबेगी।

गुलाबी साड़ी

पिंक साड़ी का न्यूड पिंक, रोज पिंक और मॉव शेड की लिपस्टिक आप लुक निखार देगी।

हरी साड़ी

इस रंग की साड़ी के साथ लाल, न्यूड पीच या मैरून शेड की लिपस्टिक्स खूब खिलती हैं।

पीली साड़ी

येलो साड़ीज के साथ कोरल, सॉफ्ट पिंक और क्लासिक रेड रंग की लिपस्टिक गजब लगती हैं।

सिल्वर साड़ी

सिल्वर शेड की साड़ियां लाल, न्यूड पिंक और रूबी शेड की लिपस्टिक के साथ बढ़िया लुक देती हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur