महंगे कपड़ों को धोते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होंगे कभी खराब

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2019 - 12:46 PM (IST)

महिलाओं की ज्यादातर शिकायत होती है कि वह कितने भी महंगे कपड़े क्यों ने ले लें  एक या दो धुलाई के बाद खराब हो जाते है। इसका कारण यह है कि महिलाएं कपड़ों को धोते समय महंगे व सस्ते कपड़ों को मिक्स कर देती है। महंगे कपड़ों को नॉर्मल कपड़ों की तरह धो धोती है। जिससे की महंगे कपड़े भी खराब हो जाते है। इसलिए घर पर महंगे कपड़ों को धोते समय सही व सुरक्षित  तरीके का इस्तेमाल करना चाहिए। 

 

अलग रखें कपड़ें 

महंगे कपड़ों को कभी भी उस बिन में न डाले जिसमें रोजमर्रा के कपड़े हो। इतना ही नही इन्हें अधिक दिन तक बिन में न पड़े रहने दें नही तो उसमें बल पड़ सकते हैं।

 

जरुर पढ़े लेबल 

हर ब्रांडेड आऊटफिट पर लेबल लगा होता है जिसमें उसे स्टोर करने व साफ के निर्देश लिखे होते है। कई बार लेबल पर निशान बने होते है ऐसे में उनका अर्थ समझें व कपड़ों को अच्छे से धोएं। 

 

धोने की तकनीक 

नाजूक कपड़ों को मशीन में डालने की जगह हाथ से धोएं। इन्हें हल्के गुनगुने पानी में डाल कर साफ करें। याद रखें की इनमें से डिटर्जैंट अच्छे से निकल जाए, नहीं तो फैब्रिक खराब हो सकता है। इन पर गलती से भी कभी ब्रश न मारें।

 

दाग को दे प्री ट्रीटमैंट

अगर कपड़ों पर खाने की या अन्य कोई ओर चीज गिर गई है तो धोने से पहले उन्हें पहले प्री ट्रीटमैंट दें। कपड़े पर पानी डाल कर हल्की- हल्की उंगलियों से उस स्थान को साफ करें। अगर उस पर थोड़ा सा डिटर्जेंट लगा कर साफ कर सकते है तो साफ कर लें। 

 

धोने से पहले 

कपड़ों में लगी गंदगी व किसी भी प्रकार की महक को निकालने के लिए उसे 15 मिनट तक पानी में डूबा कर रखें। इसमें आप कलर सॉफ्टर व फैब्रिक सॉफ्टर भी डाल सकते हैं। इसके बाद कपड़े को एक बार साफ पानी से जरुर धो लें। 

 

इस तरह सुखाएं कपड़ा 

कपड़ों को कभी भी जोर से न निचोड़ें, ऐसा करने से कपड़े के धागे टूट सकते है। इतना ही नही कपड़े कमजोर भी हो जाते है। इन्हें कभी की सूरज की तेज रोशनी में नही सुखाना चाहिए इससे उनका रंग फीका पड़ सकता है व फैब्रिक खराब हो सकता है। 

 

Content Writer

khushboo aggarwal