रात को चिपचिपी गर्मी से होते हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू उपाय!

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2017 - 06:36 PM (IST)

पंजाब केसरी(सेहत): गर्मियों आ गई है। इस मौसम में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अधिकतर लोगों को गर्मी का मौसम पसंद नहीं होता। सबसे ज्यादा परेशानी आती हैं रात को सोने में। रात को चिपचिपी गर्मी के चलते लोगों का सोना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाएं। आज हम आपको कुछ एेसे उपाय बताने जा रहे है जिसे अपनाकर आप इस चिपचिपाहट से छुटकारा पा सकते है। 

1. रात को गर्मी से बचने के लिए दिन में अपने कमरे को गर्म न होने दें। कमरे के पर्दों को बंद रखें ताकि रूम ठंडा रहें। 

2. गर्मी से बचने के लिए रात को सोने से पहले अपने पैरों को ठंडे पानी से धोएं। इसके अलावा बेडशीट हल्की इस्तेमाल करें, जिससे बिस्तर ठंडा रहें। 

3. अगर खिड़कियां जालीदार हैं तो इस पर ठंडे पानी से भीगा हुआ तौलिया टांग दें। इससे हवा ठंडी आएगी। 

4. सोने से पहले एक कपड़े को गीला करके फ्रिज में रख दें। चिपचिपाहट से बचने के लिए माथे पर इसे रख लें। 

5. अधिक क्रोध से बचें और दिन पर खूब पानी पीएं इससे शरीर हाइड्रेटिड रहें। 
 

Punjab Kesari