बिना एक्सरसाइज 1 महीने में घटाएं जांघों और कूल्हों में जमी जिद्दी फैट!

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 10:42 AM (IST)

मोटापा एक गंभीर समस्या है। आज हर तीसरा व्यक्ति मोटापे से परेशान है। वजन बढ़ने का सबसे ज्यादा असर पेट, जांघ और कूल्हों पर देखने को मिलती है। ज्यादातर इस परेशानी का सामना महिलाओं को ही करना पड़ता है। जांघ और कूल्हों के फैट के कारण कई बार दूसरों से सामने शर्मिदा भी होना पड़ता है। अपनी शर्मिंदगी को कम करने और परफैक्ट फिगर पाने के लिए लड़कियां डाइटिंग और कसरत करने लगती है। जरूरत से ज्यादा कसरत करने पर शरीर में कमजोरी होने लगती है। एेसे में आप बिना एक्सरसाइज के 1 महीने में जांघों और कूल्हों के फैट को कम कर सकते हैं। 

 

 

1. नारियल का तेल


जांघों और कूल्हों का फैट कम करने के लिए नारियल तेल से मसाज करें। इसमें पाए जाने वाले गुण फैटी एसिड को ऊर्जा में बदल देते हैं। रोजाना जांघों और कूल्हों के आस-पास नारियल तेल से मालिश करने पर चर्बी आसानी से कम होने लगेगी। 

 

 

2. एप्पल साइडर विनेगर 
एप्पल विनेगर भी शरीर की चर्बी को कम करता है। आॉलिव ऑयल और नारियल तेल में एप्पल साइडर विनेगर डालकर एक मिश्रण तैयार करें। फिर रोजाना इस मिश्रण से जांघों और कूल्हों पर मसाज करें। दिन में दो बार इस तेल को लगाने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।  

 

 

3. कॉफी ग्राउंड


कॉफी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, कैफीन त्वचा को सेल्युलाइट और सेगिंग होने से रोकती है। इसको जांघों और कूल्हों पर स्क्रब करने से कुछ ही दिनों में आपको परफैक्ट फिगर मिलेगी। आप चाहे तो कॉफी में शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं। 

 

 

4. कलौंजी का पानी
वजन करने के लिए कलौंजी का पानी किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें पाए जाने वाले गुण फाइवर फैट को कम करते हैं। कलौंजी को अच्छे से उबाल लें। फिर ठंडा होने पर इसका सेवन करें। 

 

 

5. पुदीने की चाय


जाघों और कूल्हें के फैट कम करने के लिए पुदीने की चाय का सेवन करें। रोजाना पुदीने की चाय पीने से 1 महीने में आपकी जांघों और कुल्हें की चर्बी गायब हो जाएगी। 

Content Writer

Nisha thakur