खुजली से हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय!

punjabkesari.in Tuesday, Apr 25, 2017 - 06:25 PM (IST)

खुजली को जड़ से खत्म करने के उपाय : गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अधिकतर लोगों को खुजली की शिकायत होती है। अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह घमौरिया का रूप ले लेती है। अगर आप भी इस समयस्या से परेशान है तो कुछ घरेलू उपाय को अपनाएं। आज हम आपको कुछ नुस्खों के बारे में बताएंगे जिससे आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते है। 



नमक, हल्दी और मेथी 
बराबर मात्रा में नमक, हल्दी और मेथी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। नहाने से पहले इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर शरीर पर मल लें। 5 मिनट बाद नहा लें। इससे खुजली से निजात मिलेगी।



बर्फ

खुजली से निजात पाने के लिए बर्फ काफी फायदेमंद है। बर्फ के टुकड़े को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ध्यान रखें कि इसे सीधा ही स्किन पर न लगाएं। इसे किसी कपड़े में डालकर स्किन पर लगाएं। 
 

एलोवेरा

एलोवेरा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। खुजली होने पर इसे प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। इससे काफी आराम मिलेगा। 
 

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी से त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। खुजली होने पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाएं। इससे राहत मिलेगी।


 

Punjab Kesari