Parenting Tips: बच्चे का Eyeque Level बढ़ाने के लिए पेरेंट्स को ट्राई करने चहिए ये Tricks

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2022 - 01:09 PM (IST)

बच्चों का आइक्यू लेवल बहुत ही तेज होता है। लेकिन कई बच्चों का आईक्यू लेवल थोड़ा कम होता है। आपको शायद इस बात का पता न हो की आइक्यू लेवल गॉड गिफ्टेड होता है। पेरेंट्स कुछ स्मार्ट तरीके अपनाकर बच्चों का आईक्यू लेवल बड़ा सकते हैं। आइक्यू लेवल शार्प करने के लिए बच्चों को मेंटल एक्सरसाइज करवाना भी जरुरी होता है। पेरेंट्स कुछ आसान से तरीके अपनाकर बच्चे का आईक्यू लेवल बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

खेल-कूद में बनाएं एक्टिव 

खेलने से भी बच्चे फिजिकल एक्टिव और मानसिक रुप से मजबूत बनते हैं। इसलिए बच्चों को खेलने की सलाह भी दी जाती है। खेलकूद में बच्चों को अलग-अलग गेम्स के प्रति जानकारी जरुर दें। इससे आपके बच्चे चीजों के प्रति अवेयर रहेंगे। साथ ही उनके दिमाग का भी अच्छे से विकास हो पाएगा। 

गणित में बढ़ाएं दिलचस्पी 

आप बच्चों का यदि आईक्यू लेवल बढ़ाना चाहते हैं तो आप गणित की सहायता ले सकते हैं। रोज आप बच्चों को 10-15 मिनट के लिए गणित के प्रश्न सॉल्व करने को दे सकते हैं। आप प्लस, माइनस, मल्टीप्लाई और डिवाईड के प्रश्न बच्चों को सॉल्व करने के लिए दे सकते हैं। इससे उनका आईक्यू लेवल बूस्ट होगा। 

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स की लें सहायता 

आप म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स की सहायता लेकर बच्चे का आईक्यू लेवल बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा उन्हें एक्सट्रा एक्टिविटिज में इन्वॉल्व करके भी कुछ नई चीजें सिखा सकते हैं। गिटार, सितार, हारमोनियम और मैथमेटिकल स्किल्स की ट्रेनिंग के साथ आप बच्चों की सहायता कर सकते हैं। 

खिलाएं माइंड गेम्स 

माइंड गेम्स खिलवाकर भी आप बच्चे को मेंटली स्ट्रॉन्ग कर सकते हैं। पजल, शतरंज और सुडोको जैसी माइंड गेम्स आप बच्चों को खिलवा सकते हैं। इससे उनका आईक्यू लेवल आसानी से बढ़ जाएगा। 

व्यायाम जरुर करवाएं 

नियमित रुप से व्यायाम करवाने से आप बच्चों का आईक्यू लेवल बढ़ा सकते हैं। व्यायाम से बच्चों को फोकस और कॉनसन्ट्रेशन मजबूत होगा। डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज आप बच्चों के डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं। इससे भी बच्चों का आईक्यू लेवल बढ़ेगा। 

Content Writer

palak