नाखूनों के किनारों से उतर रही है स्किन तो आपके काम आएंगे ये टिप्स

punjabkesari.in Monday, Nov 25, 2019 - 10:09 AM (IST)

सर्दियों में ज्यादा लोगों में हैंगनेल यानी नाखूनों के किनारों से खाल उतरने की समस्या देखने को मिलती है, जिसे क्यूटिकल्स भी कहा जाता है। इसके कारण ना सिर्फ हाथों की खूबसूरती कम होती है बल्कि यह दर्द और खुजली का कारण भी बनता है। वहीं अगर नाखूनों के ऊपर की स्किन बढ़ने लग जाए तो ऑक्सीजन का प्रवाह रूक जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों बताएंगे, जिससे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

 

 

क्यूटिकल ऑयल

नाखूनों को भी बालों की तरह कंडीशनिंग और हाइड्रेशन की जरूरत होती है।  अगर आप के क्यूटिकल बहुत नाजुक हैं, तो नाखूनों के आस-पास की जगह पर क्यूटिकल ऑयल लगाएं, जिससे नाखून मजबूत होंगे। 

विटामिन ई

विटामिन ई से भरपूर डाइट लें। यह आपकी सेहत और नाखूनों दोनों के लिए फायदेमंद है। अपने खाने में विटामिन ई से भरपूर चीजों का सेवन करें।

 

जैतून का तेल

ऑलिव ऑयल गर्म करके क्यूटिकल्स पर लगाएं। नहाने से बाद क्यूटिकल्स इस तेल से मसाज करें और उंगलियों की मदद से टिप से उन्हें पीछे की तरफ करें। इस तेल से नाखूनों को पोषण मिलता है।

बादाम तेल

1 चम्मच बादाम के तेल में नींबू का रस मिलाएं और फिर नाखूनों को 2 मिनट उसमें भिगोकर ऱखें। फिर पानी से धो दें। इसके अलावा नाखूनों की एलोवेरा के साथ मसाज करें।

टमाटर

टमाटर स्किन के लिए बैस्ट है। इसका पैक लगाने से डार्क स्किन को लाइट करने में मदद मिलती है। टमाटर के टुकड़े को नाखूनों के आसपास रगड़ें और फिर सूख जाने के बाद इसे पानी से साफ कर लें। 

एलोवेरा जैल

एलोवेरा स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में बहुत मददगार है। त्वचा में कुदरती निखार और गोरापन लाने के लिए इसका इस्तेमाल करें। एलोवेरा जैल को निकाल कर इसे हाथों पर लगाएं।  

 

गर्म पानी

उंगली के सिरे का खाल उतरने पर गर्म पानी में अपने हाथ को कुछ देर के लिए डुबोकर रखें और फिर गीले हाथों पर मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे भी फायदा होता दिखेगा।
 

Content Writer

Anjali Rajput