बीमारियां रहेगी कोसो दूर अगर लाइफ में फॉलो करेंगे आयुर्वेद के ये 8 नियम

punjabkesari.in Monday, Jun 25, 2018 - 04:38 PM (IST)

आज के समय में हर तीसरा शक्स किसी न किसी हेल्थ प्रॉब्लम का शिकार है। इसके पीछे की वजह है गलत खानपान और लाइफस्टाइल। बिजी शेड्यूल के कारण लोग अपनी सेहत की तरफ ध्यान नहीं दे पाते। समय पर खाना न खाना या फिर लंबे समय तक भूखे रहने से लोगों को सेहत संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फिट रहने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ नियमों को फॉलो करें। वहीं, आयुर्वेद में एेसे कई नियम बताए गए है जिन्हें अपनाकर आप बीमारियों से दूर रह सकते है। 

1. सुबह का नाश्ता 7 से 9 के बीच करें। इससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलेगी, जिससे आप दिनभर एक्टिव रहेंगे।

2. सही समय पर खाना खाएं। इससे पेट संबंधित समस्याएं नहीं होगी। 

3. खाना खाने के तुरंत बाद न नहाएं। इसके अलावा कोई मेहनत का काम भी न करें। 

4. रोज एक या दो गिलास गुनगुना पानी पीएं। इससे हार्ट संबंधित समस्या नहीं होती। 

5. दिनभर पूरे लंग्स फुलाकर सांस लें। इससे बॉडी को भरपूर ऑक्सीजन मिलती है। 

6. खाना खाने के लगभद 40 मिनट तक पानी न पीएं। इससे खाना अच्छे से डाइजेस्ट होगा।  

7. ऑफिस या घर में सही पॉश्चर में बैठे। इससे कमर दर्द की शिकायत नहीं होगी। 

8. रोजाना 8 से 9 घंटे की नींद जरूर लें।


 

Punjab Kesari