बड़े काम के हैं ये छोटे-छोटे टिप्स
punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2016 - 06:31 PM (IST)
नानी मां के नुस्खे: मौसम में बदलाव आने से सेहत से जुडी अक्सर छोटी-छोटी तकलीफे आ जाती हैं। हर परेशानी के लिए दवाई खाना भी अच्छा नही है। आप घरेलू नुस्खों से भी सेहत से जुड़ी दिक्कतोें से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में
1. अखरोट
सुबह खाली पेट अखरोट की 3-4 गिरीया खाने से घुटनों के दर्द से राहत मिलती है।
2. हरा धनिया
छींके आ रही हो तो ताजा हरा धनिया मसलकर सूंघे इससे छींके आनी बंद हो जाएगी।
3. प्याज का रस
उल्टियां आ रहीं हो तो प्याज के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से लाघ मिलती है।
4. लहसुन
पेट में गैस की तकलीफ होने पर लहसुन की 2 कली छीलकर 2 चम्मच देसी घी को साथ चबाकर खाने से फायदा मिलता है।
5. मसालेदार खाना
बंद नाक से परेशान हैं तो मसालेदार खाना खाएं। इससे बंद नाक खुल जाएगी।
6. गुड़
मुंह के छालों से परेशान हैं तो रोजाना खाने के बाद गुड़ चुसे। इससे छाले दूर हो जाएंगे।
7. लस्सी
पेशाब में जलन की परेशानी है तो लस्सी मेें चुटकी भर सोड़ा डाल कर पीने से जलन दूर हो जाती है।
8. खजूर
सर्दी के मौसम के कारण कफ हो गया है तो गर्म पानी के साथ खजूर का सेवन करें। इससे आराम मिलता है।