किचन में मौजूद इन चीजें से निखारें चेहरे की रंगत!

punjabkesari.in Wednesday, Apr 19, 2017 - 08:00 PM (IST)

पंजाब केसरी(ब्यूटी): हर लड़की खूबसूरत दिखने की चाहत रखती है। खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां कई ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती हैं लेकिन आप यह नहीं जानती कि आपके किचन में मौजूद चीजें स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जी हां, किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करें और फिर देखें कि कैसे आपकी स्किन ग्लोइंग बनती है। चाहें घरेलू चीजों का असर थोड़ी देर बाद दिखता है लेकिन इनका कोई नुकसान नहीं होता। आज हम आपको कुछ एेसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप खूबसूरत स्किन पा सकती है। 

1. शहद

शहद में मौजूद तत्व स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते है। शहद लगाने से डेड सेल्स बाहर निकलते है। एेसे में चेहरे पर शहद लगाएं और सूखने पर पानी से धो लें। आप चाहें तो शहद में टमाटर का रस मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती है। 

2. बर्फ

बर्फ लगाने से चेहरा चमकदार बनता है लेकिन कभी भी बर्फ का सीधा चेहरे पर इस्तेमाल न करें। कपड़े में बर्फ का एक टुकड़ा बांधकर चेहरे पर इस्तेमाल करें। 

3. दही

दही एक बहुत ही अच्छा मॉइश्चराइज़ है। गर्मियों के मौसम में दही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में शहद मिलाकर लगाने के रंगत में निखार आता है। 

4. अंडा

अंडा का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। पिंपल्स से लेकर ब्लैकहेड्स की परेशानी को दूर करने में अंडा मददगार है। चेहरे पर अंडे का सफेद हिस्सा लगाने से अनचाहे बाल खत्म होते है। 

5. दूध

दूध से स्किन मुलायम बनती है और रंगत में निखार आता है। एेसे में रोजाना अपने चेहरे पर कॉटन से कच्चा दूध लगाएं। सूखने पर धो लें। 

Punjab Kesari