अपनाएं ये आसान उपाय, 7 दिनों में होंगे गाल गोल-मटोल!

punjabkesari.in Saturday, Dec 22, 2018 - 04:19 PM (IST)

अट्रैक्टिव दिखने के लिए सुंदर आंखें और  होंठों की तरह ही गोल-मटोल गाल भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए हर लड़की 'बाऊंसी' गाल पाना चाहती है। मगर तनाव और चेहरे की ठीक से केयर ना कर पाने के कारण गाल पिचकने लगते हैं। पिचके हुए गालों पर मेकअप भी अच्छा नहीं लगता। एेसे में चेहरे को भरा हुअा दिखाने के लिए और गोल-मटोल गाल पाने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। मगर उससे भी कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी गोल-मटोल और 'बाऊंसी' गाल पा सकते हैं। 

 

 एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल हर तरह की स्किन के लिए अच्छा होता है। इसको लगाने से या पीने से स्किन और हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर होती है। चिपके गालों को गोल-मटोल बनाने के लिए एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाकर 20 से 30 मिनट तक मसाज करें। रोजाना एेसा करने से चेहरा उभरा हुआ नजर आने लगेगा। 

 

 सेब का पेस्ट
सेब में पाए जाने वाले नैचुरल गुण गालों को हफ्तेभर में गोल और फूला हुआ बना देता है। पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले सेब को बारीक पीस लें, फिर इसे 20 से 30 मिनट तक गालों पर लगाकर रखें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। रोजाना इस पेस्ट को लगाने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। 

 

 मेथी दाना
मेथी दाने में एंटी ऑक्सीडेंट एवं जरूरी विटामिन्स होते हैं जो चेहरे पर पड़ी बारीक लाइनों को गायब करने के साथ ही त्वचा में कसाव लाता है। मेथी का पेस्ट बनाने के लिए इसको रात में भिगोने के लिए रख दें और फिर इसे गालों पर गाढा करके लगाएं। 

 

 गुलाबजल और ग्लिसरीन
गुलाबजल सिर्फ फटी एड़ियों और होंठों को सॉफ्ट बनाने ही नहीं बल्कि गालों को गोल-मटोल बनाने का भी काम करता है। इसको चेहरे पर लगाने से कसावट आती है। गुलाबजल और ग्लिसरीन को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाकर 1 घंटे तक एेसा ही छोड़ दें। फिर चेहरे से इस पेस्ट को साफ करके गुनगुने पानी से मुंह धो लें। 

 

 खूब सोंए और खूब पानी पीएं
मोटे गाल पाने के लिए खूब सोएं और खूब सारा पानी पीएं। दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीएं। 8 घंटें सोने और 8 गिलास पानी पीने का असर आपके चेहरे दिखाई देने लगेगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static