गाना सुने बिना खाता नहीं Kareena का लाडला जेह! Fussy Eater बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये ट्रिक्स

punjabkesari.in Wednesday, Jun 14, 2023 - 11:30 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर एक बेहतरीन मां हैं और अपने दोनों ही बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी बहुत अच्छे से निभाती हैं। बेटे तैमूर और जेह के साथ अक्सर करीना कपूर उनके स्कूल या सेट पर स्पॉट की जाती हैं। इसी तरह से इन दोनों के साथ अपनी तस्वीरें भी अक्सर करीना उनके स्कूल या सेट पर स्पॉट की जाती हैं। इसी तरह से इन दोनों के साथ अपनी तस्वीरें भी अक्सर एक्ट्रेस अपनी टाइमलाइन पर शेयर करती रहती हैं। वहीं, उनके फैंस को पेरेंटिंग से जुड़ी कुछ टिप्स और अनुभव भी करीना की तरफ से अक्सर मिलती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक मजेदार अनुभव शेयर किया है। बेबो का कहना है कि उनका छोटा बेटा जेह तब तक खाना नहीं खाता, जब तक उसके पसंद का गाना ना सुनाया जाए। जेह को नाटू-नाटू गाना बहुत पसंद है और वो सुने बिना वो खाने को हाथ भी नहीं लगाता। चाहे ये सुनने में क्यूट लगे तो बच्चे की ऐसी आदतों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए नहीं तो आगे चलकर मुश्किल आती है। इससे उनकी ग्रोथ पर भी असर पड़ता है। अगर आपका बच्चा भी खाना खाने में आनाकानी करता है तो ऐसे उन्हें खिलाएं खाना...

फूड्स के बारे में बच्चे को जानकारी दें

बच्चे को खेल-खेल में अलग-अलग सब्जियों, फलों और अनाज के बारे में बताएं। Grocery की शॉपिंग करते समय बच्चों को साथ ले कर जाएं। इससे उन्हें खाने-पीने की चीजों के बारे में जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी और वो हेल्दी खाना खाने का महत्व समझेंगे।

पूरी फैमिली के साथ खिलाएं खाना

बच्चे घर के बड़ों को देखकर ही कई सारी आदतें सीखते हैं। बच्चों को हेल्दी खाना खिलाने के लिए उसे भी पूरे परिवार के साथ खाना खाने के लिए बिठाएं। पैरेंट्स को चहिए की वो बच्चे को पूरे परिवार के साथ खाना खाने के लिए बिठाएं। वहीं उन्हें जल्दी खाना खत्म करने के लिए भी प्रोत्साहित करें। इससे बच्चे का ध्यान भी थाली में परोसे खाने पर होगा, जबकि अकेले खाना खाते समय उसका ज्यादा ध्यान खेलने पर होता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

सबको खिलाएं एक तरह का खाना

बच्चों की प्लेट में भी वही खाना परोंसे जो परिवार के अन्य लोगों को परोसा जाता है। इससे बच्चे को हेल्दी खाना खाने की आदत आसानी से पड़ जाती है। उन्हें अलग-अलग तरह की डिश या जंक फूड खाने के लिए ना दें।


 

Content Editor

Charanjeet Kaur