Nonsticky बर्तन के नीचे जमी चिकनाई होगी मिनटों में साफ, अपनाएं ये Easy हैक्स

punjabkesari.in Tuesday, Oct 10, 2023 - 04:31 PM (IST)

घरों में आजकल ज्यादातर नॉन स्टिकी बर्तन ही इस्तेमाल होते हैं। इनकी खास बात यह होती है कि इसमें बना खाना चिपकता भी नहीं है और तेल भी कम लगता है। ऐसे में महिलाएं किचन में इसका इस्तेमाल जरुर करती हैं। इन बर्तनों में खाना बनाना तो आसान होता है लेकिन इनकी सफाई करना मुश्किल होता है। रोजाना साफ करने के बाद भी नॉन स्टिक बर्तन के पिछली साइड और हैंडल के पास तेल और मसाले जमने लगते हैं। यह तेल और मसाले बर्तनों में जमकर गंदगी में बदल जाते हैं जिसके कारण नॉनस्टिकी बर्तन चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे आसान हैक्स बताते हैं जिनके जरिए आप बर्तन पर जमी चिकनाई आसानी से हटा सकते हैं। आइए जानते हैं....

रगड़कर न करें साफ 

इन बर्तनों का चिकनापन दूर करने के लिए इन्हें बिल्कुल भी न रगड़ें। इससे इनकी कोटिंग हट जाएगी। यदि आप इन बर्तनों को अच्छे से साफ नहीं करेंगे तो यह जल्दी खराब हो जाएंगे। 

डिश वॉश जेल के साथ साफ करें 

नॉन स्टिक पैन को साफ करने के लिए पहले पिछला हिस्सा पानी से धो लें। फिर इसमें बाथरुम क्लीनर या हार्पिक लगाएं। पैन के चारों ओर अच्छे से बाथरुम क्लीनर को ब्रश और स्क्रबर की मदद से आधे घंटे के लिए रगड़ें। आधे घंटे के बाद बैक साइड को आप स्क्रबर की मदद से साफ करें। बर्तन एकदम साफ हो जाएगा। 

बेकिंग सोडा 

अगर आपका नॉन स्टिकी पैन या कढ़ाई साफ नहीं होता तो आप बेकिंग सोडा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बर्तन में पानी गर्म करें फिर इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इस पानी के घोल में बर्तन डालें। 15-20 मिनट बाद बर्तनों को हल्का स्क्रब करते हुए साफ कर लें। 

सिरका 

सिरका भी बर्तन साफ करने के लिए आपके काम आ सकता है। बर्तन को गैस पर चढ़ाएं और उसमें पानी, सिरका और थोड़ा सा डिटर्जेंट पाउडर डालें। तय समय के बाद बर्तन साफ कर लें। चिकनाहट गायब हो जाएगी। 

Content Writer

palak