फ्रेश और मीठा अनार खरीदना है तो ये Tips आएंगे काम, ऐसे करें Fruit की असली पहचान

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2023 - 04:17 PM (IST)

अनार एक ऐसा फल है जिसे कई लोग पसंद करते हैं लेकिन कई बार खरीदने के बाद पता चलता है कि यह बिल्कुल फीका है। ऐसे में इसे खाने के बाद पैसे और स्वाद दोनों ही खराब हो जाते हैं। कुछ लोग तो सिर्फ अनार का रंग देखकर ही उसे खरीद लेते हैं लेकिन रंग को देखकर कभी भी अनार न खरीदें। क्योंकि लाल दिखने वाले अनार मीठे नहीं होते और न ही इनका रस होता है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे हैक्स बताते हैं जिनके जरिए आप मीठा और स्वादिष्ट अनार खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

रंग देखकर न हो कंफ्यूज 

अनार का रंग देखकर बिल्कुल भी न खरीदें। आमतौर पर अनार का रंग हल्का गुलाबी या फिर लाल होता है। ऐसे में आप लाल छिलके वाला अनार लें। इसके अलावा यह भी जरुर देखें कि छिलकों पर दरारें न हो। लेकिन ज्यादा गुलाबी अनार न खरीदें क्योंकि गुलाबी अनार कच्चे हो सकते हैं। 

ऐसे चुनें सही अनार 

यह बात बहुत से कम लोग जानते हैं कि पतले छिलके वाला अनार मीठा होता है वहीं कई रिपोर्ट्स में भी यह बताया गया है कि अनार का छिलका मुलायम होना चाहिए क्योंकि मोटे छिलके में दाने बहुत ही कम निकलते हैं। आप मोटे छिलके का पता अनार को दबाकर देख सकते हैं। अगर छिलका पतला हुआ तो अनार आसानी से दब जाएगा। 

ऐसे खरीदें मीठा अनार 

अनार मीठा है या नहीं इस बात का पता आप उसकी खुशबू के जरिए लगा सकते हैं। मीठे अनार की खुशबू अलग ही होती है। महक देखकर आप अनार की पहचान कर सकते हैं। वहीं अगर इसमें से कोई महक नहीं आती तो आप इसे दबाकर भी देख सकते हैं क्योंकि मीठे आम रसीले आते हैं। 

वजनदार अनार खरीदें 

अनार हल्का न खरीदें क्योंकि ऐसा अनार अंदर से खाली हो सकता है और इससे दाने भी कम निकलते हैं। इसके अलावा अनार का वजन साइज पर भी निर्भर करता है। इसके अलावा अगर अनार जरुरत से ज्यादा भारी है तो उसे न खरीदें। नॉर्मल साइज का अनार खरीदना भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 

Content Writer

palak