अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2016 - 05:39 PM (IST)

डार्क अंडरआर्म्स : लड़कियां अगर स्लीवलैंस ड्रैस पहने ओर काले अंडरआर्मस हो तो इससे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ आसान और घरेलू उपायों से गोरे और खूबसूरत अंडर आर्म्स पा सकती हैं।

1. आलू

आलू बहुत अच्छा प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है। आलू का पतला सा टुकड़ा काटकर उसका रस निकाल लें। इसे अंडरआर्म्स पर लगा लें और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो ले। 

 

2. नींबू

नींबू में टीसेप्टिक और एंटी एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके रस में हल्दी, दही और शहद मिलाकर गाढा रस मिलाएं और इसे अंडर आर्म्स पर लगाएं।थोडी़ देर बाद इसे पानी से धो लें। 

 

3. ककड़ी

ककड़ी के रस में नींबू का रस और हल्दी मिलाकर अंडरआर्मस पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट बाद धो लें। 

 

4. चन्दन

चन्दन के पाऊडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे अंडर आर्म्स पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से धो लें। 

 

5. बेसन
बेसन के पाऊडर में 1 चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिला कर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसे थोड़ी देर बाद पानी से धो लें। 
 

Punjab Kesari