चश्मा हटाना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स!

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 12:20 PM (IST)

सेहत: आंखो के बिना हम इस दुनिया की कल्पना भी नहीं कर सकते। इनकी असली कीमत एक अंधा ही बता सकता है। हमारी आंखे बहुत ही कोमल होती है,हमें इनका ध्यान रखना चाहिए। आंखो की नजर का कम होना आजकल की एक आम समस्या हो गई है। अधिकतर लोगों को चश्मा पहने देखा जा सकता है,कोई पास की कम नजर से परेशान है तो कोई दूर की। नजर का कमजोर होना ‘मायोपीया’ कहलाता है या ‘हाईपरोपीआ’  कहलाता है। इसके चलते हमें न चाहते हुए भी चश्मा पबनना पड़ता है।नजर कम होने के पीछे कई कारण हो सकते है जैसे पोषक तत्वों की कमी होना, ज्यादा टी.वी देखना या कंप्यूटर पर अधिक काम करना आदि। आज हम आपको चश्मा हटाने के एेसे कारगर उपाय बताएगें जो काफी फायदेमंद साबित होते है...


1.आमला
आमला आंखों के लिए बहुत लाभकारी है। इसमें विटामिन सी बहुत होता है,आप इसे किसी भी रूप में अपने भोजन में शमिल करें।


2.बादाम और सौंफ का प्रयोग
सौंफ,मिश्री और बादाम को बराबर मात्रा में लेकर उसका मिश्रण बनाकर पाउडर बना लें और इस पाउडर को दिन में 2-3 बार खाएं, इससे आपकी नजर को एक महीने में ही काफी फर्क पड़ता है।


3.विटामिन ई का प्रयोग
विटामिन ई आंखों के लिए सबसे फायदेमंद होता है इसलिए अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा विटामिन ई वाली चीजें शामिल करें। बादाम में सबसे ज्यादा इसे पाया जाता है।


4.त्रिफला
आयुर्वेद में त्रिफला एक चमत्कारी तत्व माना गया है। इसे चश्मा हटाने के लिए एक रामबाण समझा जाता है। एक चमम्च त्रिफला को रात में भिगो दें और सुबह इसे छानकर इसके पानी से अपनी आंखे धोएं। इससे एक महीनें में ही आपको काफी फर्क पड़ेगा।


5.अंडे
अंडे में भरपूर मात्र में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी आंखों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं इसलिए अंडों का सेवन करें। इससे आपकी आंखों की रौशनी बढ़ेगी।


6.गोंद के लड्डू
 बादाम और गोंद आंखों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं इसलिए बादाम और गोंद से बने लड्डू खाएं। इससे पास की नजर काफी तेज होती है।
 

Punjab Kesari